Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Veere Di Wedding सफलता पर बोली सोनम कपूर- महिलाओं के प्रति बदलेगा लोगों का नजरिया

सोनम कपूर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि फिल्म से लोगों को महिलाओं के प्रति नज़रिए में बदलाव आएगा और हमें हॉलीवुड की तरह सिर्फ अभिनेत्री आधारित फिल्में मिलेंगी।

Veere Di Wedding सफलता पर बोली सोनम कपूर- महिलाओं के प्रति बदलेगा लोगों का नजरिया
X

अभिनेत्री सोनम कपूर कल 33 साल की हो गईं। शनिवार को सोनम ने अपना जन्मदिन पति आंनद आहुजा, भाई अर्जुन कपूर, आशुल कपूर बहन और अपने दोस्तों के साथ लंदन में मनाया।

जन्मदिन के दिन सोनम को काफी सारे तोहफे और संदेश मिले, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा कर सभी का व्यक्तिगत रुप से शुक्रिया किया।
सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो और वीडियो साझा किए हैं जिसमें वे जन्मदिन के केक से अधिक प्यारी लग रहीं हैं। ये महीना सोनम के लिए व्यस्तताओं से भरा रहा है।
उनकी दो फिल्मों 'पेड मैन' और 'वीरे की वेडिंग' की सफलता के साथ–साथ 8 मई को वे फैशन डिजाइनर आंनद आहुजा के साथ बंधन में बंधी थी। कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर उनकी ड्रेस के लिए भी दुनिया ने उनको सराहा था।
सोनम की फिल्म 'वीरे की वेडिंग' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है, जिसकी वज़ह से भी उनका ये जन्मदिन खास रहा है। हालांकि फिल्म को लेकर काफी विवाद भी उठे जिस पर सोनम का कहना है कि भारतीय दर्शक अब इस तरह कि फिल्मों को लेकर तैयार हो चुकें हैं।
सोनम ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद हमें ऑनलाईन काफी लोगों की नफऱत का सामना करना पड़ा, जोकि एक बड़ी जनसंख्या की प्रतिक्रिया का छोटा सा भाग है, इसलिए इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता।
मुझे उम्मीद है कि फिल्म से लोगों को महिलाओं के प्रति नज़रिए में बदलाव आएगा और हमें हॉलीवुड की तरह सिर्फ अभिनेत्री आधारित फिल्में मिलेंगी। दर्शकों की चहेती सोनम अब राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म संजू में 29 जून को रुपहले पर्दे पर दिखाई देंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story