वैलेंटाइन डे 2019 : सोनम कपूर का फर्स्ट क्रश, कई लड़कियां थीं दीवानी
वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को आता है और प्यार का अनोखा अहसास कराता है। आपसे कोई प्यार करे या न करे लेकिन आप उसे मन ही मन प्यार करें तो इस प्यार का अहसास सचमुच बहुत अनोखा होता है। प्यार के इस पहले अहसास में उम्र कोई मायने नहीं रखती, जरूरी नहीं जिससे आप प्यार करें, वह आपकी उम्र का हो, वो आपकी उम्र से काफी बड़ा भी हो सकता है। सोनम कपूर बता रही हैं कौन था उनका पहला क्रश...?

वैलेंटाइन डे स्पेशल : सोनम कपूर का फर्स्ट क्रश
रितिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ आई थी तो कई लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं। मैं भी उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई थी। रितिक की फोटोज अपने बेडरूम में लगाया करती थी। वह मेरा फर्स्ट क्रश थे। एक बार उनसे मिलना हुआ तो मैं अपने दिल की बात कह नहीं पाई, बस इतना ही कहा कि मैं आपकी जबरदस्त फैन हूं। रितिक जितने हैंडसम हैं, उतने ही नेचर के भी अच्छे हैं। मेरी दिली तमन्ना थी कि मैं उनके साथ एक फिल्म में जरूर काम करूं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हां, उनके साथ एक सिंगल ‘धीरे-धीरे में मेरी जिंदगी में आना...’ जरूर करने को मिला। इस गाने में हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी। रितिक के साथ काम करने के बाद मेरा उनके लिए अट्रैक्शन और ज्यादा बढ़ गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App