Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तुनिषा शर्मा आत्महत्या में शीजान खान को मिली जमानत, एक लाख के मुचलके पर एक्टर रिहा

तुनिषा शर्मा केस में मुख्य आरोपी शीजान खान को कोर्ट से राहत मिली है। वसई कोर्ट ने आज यानी 4 मार्च को एक्टर को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है।

tunisha sharma suicide case sheezan khan got bail from vasai court on 1 lakh bond
X

शीजान खान

Sheezan Khan: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस मामले में उन्हें दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। तब से एक्टर जेल में बंद थे। आखिरकार लगभग तीन महीने के लंबे समय के बाद शीजान को आज कोर्ट से राहत मिली है। वसई कोर्ट ने शीजान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। मामले में 2 मार्च को भी सुनवाई हुई थी, लेकिन कोर्ट ने आज के लिए अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। पुलिस ने शीजान के खिलाफ 524 पेज की चार्जशीट दायर की थी।

शीजान खान की जमानत याचिका काफी समय से लगातार खारिज हो रही थी। 4 मार्च यानी आज कोर्ट ने शीजान को जमानत दे दी है। फैमली से लेकर शीजान के वकील तक उन्हें छुड़ाने में लगे हुए थे। फिलहाल परिवार वाले और उनके फैंस शीजान के बाहर आने से खुश हो गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को अली बाबा सीरियल के शूटिंग सेट पर आत्महत्या की थी। दरअसल, शीजान पर आरोप इस वजह से भी लगे थे, क्योंकि फांसी लगाने से कुछ समय पहले ही तुनिषा ने शीजान से बात की थी। तुनिषा शर्मा अलि बाबा सीरियल की लीड स्टार में शामिल थी और इसी के सेट पर उनकी मुलाकात शीजान खान से हुई थी। शीजान उनके को एक्टर थे। बाद में जानकारी सामने आई थी कि तुनिषा और शीजान प्यार में पड़ गए थे।

महीनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शीजान खान ने तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था। एक्ट्रेस की मां ने तो ऐसा दावा भी किया था कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया था। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा गया था कि तुनिषा डिप्रेशन हो गई थी। कई बार उन्हें पैनिक अटैक भी आ चुके थे। तुनिषा ने बेहद कम उम्र में टीवी के कई सीरियल्स में काम किया था। साथ ही वो अपने करियर में सफलता की सीढ़िया लगातार चढ़ती जा रही थी। उनकी मौत की जानकारी ने तो हर किसी को हैरान कर दिया था। फिलहाल कोर्ट ने शीजान को आदेश दिए हैं कि उन्हें अपना पासपोर्ट पुलिस के पास जमा करवाना होगा और कोर्ट के परमिशन के बगैर वो विदेश भी नहीं जा सकते हैं।

और पढ़ें
Next Story