टाइगर श्राफ ने दिशा पटानी के साथ कुछ इस तरह मनाया न्यू ईयर, वीडियो हुआ वायरल
टाइगर श्राफ और दिशा पटानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों साथ में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

टाइगर श्राफ और दिशा पटानी ने इस बार एक साथ श्रीलंका में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। दोनों ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
वीडियो हुआ वायरल-
दिशा पटानी ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वे एक पुल पर दौड़ती हुई नजर आ रही है।
इसी तरह टाइगर श्राफ ने भी एक बीच की तस्वीर शेयर की है जिसमें वे स्वीमवेयर में नजर आ रहे हैं। इससे पहले दिशा ने एक तस्वीर और शेयर की थी जिसमें वे बीच पर बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं।
फैंस को दी शुभकामनाएं-
टाइगर श्राफ और दिशा पटानी ने अपने सभी फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर और दिशा इससे पहले भी अपनी तस्वीरे और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करते रहे हैं।
लिव इन में रहने की थी खबरें-
अभी हाल ही में टाइगर संग दिशा के लिव में रहने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। इन खबरों ने तूल तब पकड़ा था जब दिशा ने बांद्रा में एक फ्लैट खरीदा था।
मां ने किया खंडन-
टाइगर श्राफ की मां आयशा श्राफ की मां ने डीएनए को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि टाइगर का इस तरह का कोई भी प्लान नहीं है। वह अपने परिवार के साथ ही रह रहे है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App