Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mrs Bedi: सोनम कपूर से पहले हनीमून पर निकली पति संग नेहा धूपिया, इस स्पेशल जगह को चुना

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्‍टर अंगद बेदी से शादी की और यह शादी नेहा धूपिया ने गुप-चुप तरीके से की है। जिसको बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया।

Mrs Bedi: सोनम कपूर से पहले हनीमून पर निकली पति संग नेहा धूपिया, इस स्पेशल जगह को चुना
X
इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सोनम कपूर की शादी की खबरें छाई रही। ऐसे में 10 मई को अचानक से नेहा धूपिया की शादी की खबर आई जिसने सबको चौका दिया है। नेहा की शादी के बारे में सोशल मीडिया से ही सबको पता चला।
एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्‍टर अंगद बेदी से शादी की और यह शादी नेहा धूपिया ने गुप-चुप तरीके से की थी। जिसकी बारे में उनके परिवार के अलावा किसी ओर को पता नहीं था। नेहा और अंगद ने पंजाबी अंदाज में शादी की। जिसके बाद नेहा और अंगद ने ही अपने ट्विटर से शादी की बात सबके साथ शेयर की।
नेहा और अंगद शादी के दिन ही शाम को अपने हनीमून के लिए अमेरिका निकल गये हैं। इन दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ हनीमून के लिए जाते हुए देखा गया हैं। आपको बता दें सोनम कपूर ने नेहा से पहले शादी की है लेकिन वह अभी तक हनीमून के लिए नहीं गई।

इसे भी पढ़ें: नेहा धूपिया अंगद बेदी की शादी: सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं ये 10 तस्वीरें

नेहा ने अचानक ट्विटर के माध्यम से सबको बताया कि उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड और एक्‍टर मॉडल अंगद बेदी से शादी कर ली है। नेहा ने ट्विटर पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे अच्‍छा फैसला.. आज मैंने अपने बेस्‍ट फ्रेंड से शादी कर ली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story