Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

2017 में इन छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

इस साल छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर खूब कमाई की है।

2017 में इन छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
X

साल 2017 जहां बडी बजट की फिल्मों के लिए अच्छा नहीं रहां, वहीं दूसरी तरफ छोटी बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई। इन छोटी बजट की फिल्मों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर फिल्म की कहानी में दम हैं तो बजट का फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ता हैं।

अपनी दमदार कहानी की बदौलत न्यूटन जैसी फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की बल्कि उसे इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट कर दिया गया। वहीं सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया।

न्यूटन की सफलता ने इस बात को साबित कर दिया है कि अब दर्शक सिर्फ बड़े स्टार को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं आते हैं बल्कि वह अच्छी और मनोरंजक फिल्म को देखने के लिए आते हैं।

जानिए 2017 की ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुई हैं-

हिंदी मीडियम-

12 मई 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की। इस फिल्म को सिर्फ कामर्शियल कामयाबीही नहीं मिली बल्कि आलोचकों ने भी इस फिल्म को काफी सराहा।

22 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 69.59 करोड़ रूपए की कमाई की। इस फिल्म में इरफान खान, सबा कमर और दीपक डोबरियाल ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने यह सिद्ध करर दिया कि सॉलिड संदेश के साथ भी मनोरंजन दिया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ेंः ये हैं साउथ की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने हिंदी फिल्मों को चटाई धूल

न्यूटन-

राजकुमार राव के अभिनय से सजी इस फिल्म ने न सिर्फ भारतीय चुनाल व्यवस्था की पोल खोली, बल्कि इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब सारा प्यारा दिया। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया।

इस फिल्म को बनाने में 9 करोड़ रूपए का बजट लगा था जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22.08 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

शुभ मंगल सावधान-

यह फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बनाई गई थी, जिसके बारे में बात करना हमारे समाज में बुरा माना जाता हैं। इस फिल्म की कहानी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर आधारित थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

लीक से हटकर बनाई गई इस फिल्म के विषय पर खूब चर्चा हुई। इस फिल्म को बनाने में 17 करोड़ रूपए का बजट लगा था जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43.11 करोड़ रूपए की कमाई की था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने मुख्य किरदार निभाया था।

बरेली की बर्फी-

इस फिल्म में एक छोटे शहर की लड़की की कहानी को दिखाया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में लव ट्राएंगल को दिखाया गया जो दर्शकों को अपनी तरफ खीचने में कामयाब रहा। यह फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म को बनाने में 20 करोड़ रूपए का बजट लगा था जबकि इस फिल्म ने 34.55 करोड़ रूपए की कमाई की थी। फिल्म में राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सैनन ने मुख्य किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ेंः 2017 में इन बॉलीवुड सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का-

21 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का काफी विवादों में रही। इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने जितना हंगामा मचाया फिल्म को उतनी ही ज्यादा सफलता मिली।

फिल्म में चार महिलाओं की कहानी को दिखाया गया था, जो समाज की बनाई गई रूढ़ियों की शिकार हैं और अपने अंदाज से अपनी जिदंगी जीती हैं।

इस फिल्म को बनाने में 5 करोड़ रूपए का बजट लगा था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19.21 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

बाबूमोशाय बंदूकबाज-

यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर मूवी थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अलग अंदाज देखने को मिला था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

इस फिल्म को बनाने में 5 करोड़ रूपए लगे थे जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 18.24 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story