Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुशांत सिंह राजपूत से पहले ये एक्टर कर चुके हैं सुसाइड

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुशांत सिंह राजपूत से पहले ये एक्टर कर चुके हैं सुसाइड
X

Sushant Singh Rajput Commits Suicide : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 वर्षीय अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने उनके शव को पंखे से लटका देखा। तभी उनके नौकर ने इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या की खबर सबसे पहले पुलिस को उनके नौकर ने फोन पर दी। अभिनेता बॉलीवुड के चर्चित युवा अभिनेताओं में शुमार हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्री और अभिनेता सुसाइड कर चुके हैं।

एक्टर कुणाल सिंह

वर्ष 1999 में 'Kadhalar Dhinam' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले एक्टर कुणाल सिंह ने 7 फरवरी 2008 को मुंबई स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटके हुए मिले थे। एक्टर कुणाल सिंह ने क्यों आत्महत्या की थी। यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन आशंका जताई जा सकती है कि फिल्मों में लगातार मिल रही असफलता से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया था।

सिल्क स्मिता

80 और 90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सिल्क ने काम पर ध्यान ना दे पाने के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। वे चेन्नई के अपार्टमेंट वो मृत पाई गईं थी। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि गरीब घर में पली बढ़ी सिल्क ऐसा कदम उठा सकती हैं।

शिखा जोशी

अभिनेत्री शिखा जोशी ने 40 साल की उम्र में 16 मई 2015 को मुंबई के अंधेरी इलाके में चाकू से गला काटकर सुसाइड कर लिया था। बताया जा रहा है कि फिल्म 'बीए पास' में काम कर चुकी शिखा जोशी निजी जिंदगी में काफी अकेली थीं।

परवीन बॉबी

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली परवीन बॉबी की मौत भी रहस्‍यमयी हुई थी। उनके दरवाजे पर 3 दिन के दूध व अखबार पड़े देखकर उनकी कॉलोनी के सोसायटी सचिव ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा साल 2005 को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में उनके मृत पाने की जानकारी पूरे भारत को मिली थी।

जिया खान

बॉलीवुड अमिताभ बच्‍चन के साथ साल 2007 में फिल्‍म निशब्‍द से फिल्‍मी करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री जिया खान ने पिछले साल 2016 में आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री जिया खान 25 साल की उम्र में ही इन्‍होंने गजनी जैसी फिल्‍में दी। उनकी फिल्‍म हाउसफुल भी सुपरहिट रही थी।

दिव्‍या भारती

बहुत छोटी उम्र में लोगों के दिलों पर राज करने वली बला की खूबसूरत दक्षिण भारतीय अभिनेत्री दिव्‍या भारती की महज 19 साल की उम्र में ही मृत्‍यु हो गयी थी। दिव्‍या भारती की मौत आज भी एक रहस्‍य है, लेकिन जिंदगी के इतने कम पलों में ही इन्‍होंने शोला और शबनम, दीवाना और बलवान जैसी हिट फिल्‍म दी।

प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा बनर्जी ने भी एक अप्रैल 2016 को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह 24 साल की थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रत्युषा बनर्जी ने अपने कमरे में ही रस्सी से खुद को लटकार आत्महत्या कर ली थी।

मॉडल और एक्ट्रेस सैय्यम खन्ना

बॉलीवुड अभिनेत्री सैय्यम खन्ना (मोना खन्ना) ने वर्ष 2014 में सुसाइड की थी। अभिनेत्री सैय्यम खन्ना ने मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में बॉलीवुड अभिनेत्री सैय्यम खन्ना ने लिखा था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने से वो परेशान हैं और इसलिए ऐसा कदम उठा रही हैं। उन्होंने फिल्म 'द एडवेंचर ऑफ हॉन्टेड हाउस' के अलावा फिल्म 'द लास्ट हॉरर' में भी काम किया था।

और पढ़ें
Next Story