Video: नच बलिए 8 के सेट पर फटी जज की पैंट, हंसती रहीं सोनाक्षी सिन्हा
जज टेरेंस लुईस की पैंट फट गई जिसे देखकर सोनाक्षी हंसती ही रही।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 May 2017 10:12 AM GMT Last Updated On: 27 May 2017 10:12 AM GMT
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल टीवी पर जज के तौर पर नजर आ रही हैं। वह रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 8 को जज कर रही हैं। हाल में एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रोने लगी तो वहीं एक वाकये ने उन्हें लगातार हसंने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल शो में परफॉर्मेंस देने के दौरान एक और जज टेरेंस लुईस की पैंट फट गई जिसे देखकर सोनाक्षी हंसती ही रही।
इस मामले के चलते टेरेंस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो में टेरेंस जज की भूमिका में हैं। प्रतिभागियों के कहने पर वह एक डांस परफॉर्मेंस दे रहे थे। पैरों को फैलाने का एक स्टेप करते हुए टेरेंस 180 डिग्री पर घूम गए, तभी उनकी पैंट फट गई।
Opps moment!! Wardrobe malfunction on the sets of #NachBaliye8 @terencehere @sonakshisinha @karantacker @SanamJohar #SanayaIrani @StarPlus pic.twitter.com/0ZHEmDyZDU
— India Forums (@indiaforums) May 24, 2017
उस समय स्टेज पर टेरेस के साथ सोनाक्षी भी थीं। वह वहीं खड़ी थी और टेरेंस की पैंट फटने पर सोना जोर-जोर से हंसने लगी। इस शो में टेरेंस,सोनाक्षी और निर्देशक मोहित सूरी इस शो के जज हैं।
पैंट फटने के तुरंत बाद ही प्रतिभागी और कोरियोग्राफर आ गए और उन्होंने टेरेंस को एक जैकेट दिया, जिससे टेरेंस ने खुद को ढक लिया। टेरेंस का यह वीडियो लोग लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story