Throwback Video: भारती सिंह के टास्क को पूरा करने के लिए सुशांत सिंह ने करण जौहर को लगाया गले, करनी पड़ी Kiss
सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह सुशांत सिंह को ऐसा टास्क देती है। जिसे पूरा करने के लिए सुशांत करण जौहर को गले लगाते है और उन्हें किस भी करते है।

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया। कोई भी अभी तक ये समझ नहीं पाया है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या करने के पीछे का क्या कारण था ?, सुशांत सिंह के फैंस फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। उनके फैन लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। उनके निधन के बाद से नेपोटिज्म का मुद्दा भी गर्माया हुआ है। इस मुद्दे को लेकर हर कोई करण जौहर को घेरे हुए है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सुशांत का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।
वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) भागकर करण जौहर को (Karan Johar) को गले लगाते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में सुशांत सिंह के अंदाज को देख लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे है और वीडियो को शेयर भी कर रहे है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 'केदारनाथ' मूवी के प्रमोशन के दौरान का है। तब सुशांत सारा अली खान के साथ फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी थे।
View this post on InstagramA post shared by 👸🏻 Queens Of Bollywood 👸🏻 (@queensbolly) on
वो अपनी फिल्म की प्रमोशन करने के लिए 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के शो में भी आए थे। इस बीच शो की होस्ट भारती सिंह उन्हें एक टास्क देती है। टास्क के मुताबिक, सुशांत को एक्टर ऋत्विक धंजानी के साथ रेस लगानी हैं। टास्क को पूरा करने के दौरान सुशांत सबसे पहले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ डांस करते हैं। इसके बाद वो ऑडियंस के बीच जाकर नाचते हैं और जल्दी से आकर करण जौहर से गले मिलते है। इस वीडियो को करीब 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।