Sakshi Tanwar Birthday: पत्रकार बनना चाहतीं थी साक्षी तंवर, दूरदर्शन में भी की थी एंकरिंग लेकिन फिर....
Sakshi Tanwar Birthday: साक्षी तंवर 12 जनवरी को 47 साल की हो जाएंगी। साक्षी तंवर ने बचपन से पत्रकार बनने का सपना देखा था। साक्षी को दूरदर्शन की ओर से एंकरिंग करने का मौका भी मिला था लेकिन फिर जो हुआ उसने साक्षी की लाइफ पलट दी, जानिए ये पूरा किस्सा....

Happy Birthday Sakshi Tanwar: टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' में छोटी बहु पार्वती के किरदार से मशहूर हुई साक्षी तंवर 12 जनवरी को 47 साल की हो जाएंगी। साक्षी का जन्म 12 जनवरी 1973 में राजस्थान के अलवर में हुआ। उनके पिता एक रिटायर सीबीआई ऑफिसर हैं।
साक्षी ने अपनी शुरूआती शिक्षा राजस्थान के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इस दौरान वो एसएससी की तैयारी भी की। एक इंटरव्यू में दौरान साक्षी ने बताया कि कॉलेज लाइफ के दौरान वो दोस्तों संग बंक मारकर घूमने जाया करती थीं। दिल्ली में उन्हें हौज खास वाली जगह काफी पसंद हैं।
अक्सर वो वहां जाती थीं। कॉलेज के बाद साक्षी ने दिल्ली के ताज पैलेस होटल में सेल्स ट्रेनी के तौर पर भी काम किया। वो खजाना नाम की एक जलूरी शॉप में भी काम कर चुकी हैं। यहां उनकी तनख्वाह हर महीने सिर्फ 900 रुपए थी। बताया जाता हैं कि साक्षी ने अपनी पहले तनख्वाह के पैसों से यैलो और ग्रीन कलर की साड़ी खरीदी।
इसके बाद साक्षी को दूरदर्शन के शो 'अलबेला सुर मेला' में एंकरिंग करने का मौका भी मिला। साक्षी मीडिया में एक अच्छी पत्रकार बनना चाहती थी, लेकिन जब उन्हें टीवी सीरियल करने का ऑफर मिला तो वो मना नहीं कर पाई।
दरअसल, साक्षी को एकता कपूर का शो 'कहानी घर-घर की' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का मौका मिला। जिसके चलते उनके करियर में चार चांद लग गए। इस सीरियल की वजह से उन्हें पार्वती के नाम से 'घर-घर' जाना जानें लगा। ये सीरियल के बाद उनके और भी सीरियल हाथ लगे। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं'.. ने उन्हें शोहरत दी।
इस शो में उनके साथ राम कपूर भी लीड रोल में थे। राम कपूर ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था। शो के दौरान इनके और राम कपूर के ऑफ स्क्रीन रिश्ते की चर्चा भी खूब चलीं, हालांकि दोनों ही इस बात कों नकारते रहे। लेकिन ये चर्चाएं तब और तेज हो गई जब दोनों स्टार्स का इंटीमेट सीन की खबरें उड़नी लगी।
बताया जाता हैं कि सीरियल में एक लव मेकिंग सीन शूट होना था। इस सीन को शूट करते करते दोनों बेकाबू हो गए और एक दूसरे को 17 मिनट तक किस करते रहे। सूत्रों की मानें तो इस सीन के बाद साक्षी इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि शूटिंग को कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था। साक्षी ने अपने करियर में ये पहला इंटीमेट सीन दिया था।
इस सीन की वजह से शो ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी हासिल की थी। इस सीन को लेकर एकता कपूर ने माना कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दि्खाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। यही नहीं, उन्होंने इसके लिए साक्षी से भी माफी मांगी थी।
इन शो के अलावा, मैं ना भूलूंगी, देवी, साक्षी ने कुटुंब, दस्तूर, एहसास, देवी जस्सी जैसी कोई नहीं, बवंडर, बालिका वधु जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल और सनी देओल की फिल्म मोहल्ला अस्सी में भी काम किया। फिल्म में साक्षी की एक्टिंग की सराहना की गई।
साक्षी को अपनी अदाकारी के लिए कई अवार्ड्स मिले। उन्हें साल 2003 में उन्हें 'कहानी घर घर की' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल का अवॉर्ड मिला। वहीं साल 2006, साल 2007 और साल 2008 में उन्हें फेवरेट भाभी की अवॉर्ड भी मिला। साल 2012 में उन्हें स्टार गोल्ड ने बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा का अवॉर्ड से नवाजा। साक्षी तंवर ने अब तक शादी नहीं की है।
वो शादी को किस्मत की बात मानती है। शादी को लेकर उनका कहना है कि जब उनकी किस्मत में शादी होना लिखी होगी, तब उनकी शादी हो जाएगी। साल 2018 में साक्षी ने एक प्यारी सी बच्ची को गोद लिया। इस बच्ची का नाम उन्होंने दित्या रखा। 900 रुपए हर महीने कमाने वाली साक्षी आज हर एक एपिसोड को शूट करने के लिए 2 लाख 75 हजार फीस लेती हैं।
साक्षी की पसंद की बात करें तो उन्हें मटर पनीर और राजमा चावल बेहद पसंद है। साक्षी खुद को फिट रखने के लिए कभी जिम नहीं जाती, बस हफ्ते में 5 दिन योगा करती हैं। साक्षी रोजाना एक घंटे मॉर्निंग वॉक पर जाती है। खाने से ज्यादा वो लिक्विड चीजें लेना ज्यादा पसंद करती हैं। साक्षी सुबह गर्म पानी पीती हैं। नाश्ते में 2 अंडे, टोस्ट, दही लेती हैं। इसके बाद लंच में वो फ्रूट सैलेड और डिनर में सिर्फ सूप पीती हैं। वहीं बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए वो दिन में नींबू पानी और नारियल पानी पीतीं है।