MTV पर गूंजा किसान आंदोलन का मुद्दा, जजों ने दी स्टैंडिंग ओवेशन
Farmers Protest: एमटीवी के एक शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। इस रैप को सुनने के बाद जजों ने स्टैंडिंग ओवेशन दी। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो चुकी है।

नए कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस कड़ी में किसान संगठनों ने 18 फरवरी को चार घंटे के लिए 'रेल रोको' आंदोलन किया। इस कड़ी में कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपना रिएक्शन दिया। इस कड़ी में एमटीवी के एक शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। इस रैप को सुनने के बाद जजों ने स्टैंडिंग ओवेशन दी। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो चुकी है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सितारों ने भी किसान आंदोलन को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने एक खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था- 'हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?' इसके साथ उन्होंने Farmer Protest हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। रिहाना के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। कंगना रनौत ने रिहाना के ट्वीट की आलोचना की और उन्हें मूर्ख बताया है।
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के बाद एक बार फिर से गूंजा किसान आंदोलन का मुद्दा MTV पर,
— #Andolanjeevi Vandana Gupta (@vandana_21gupta) February 18, 2021
जजों स्टैंडिग ओबिएशन दी है....
बात निकली है तो दूर तलक जाएगी.... pic.twitter.com/FriUDH9yLo
कंगना ने रिहाना के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा, क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी है, जो भारत को बांटना चाहते है, ताकि चीन हमारे संवेदनशील टूटे हुए देश पर कब्जा कर सके और अमेरिका की तरह इसे अपनी कॉलोनी बना सके। चुपचाप बैठो बेवकूफ, हम तुम जैसे नकली लोगों की तरह अपना देश नहीं बिकने देंगे।'