Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

आश्रम फेम त्रिधा चौधरी के साथ होली मनाएंगे पवन सिंह, 'बबुनी तेरे रंग में' रंगे नजर आएंगे सलीम सुलेमान

pawan singh holi special song: इस होली भोजपुरी एक्टर पवन सिंह 'आश्रम' फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी के साथ सेलिब्रेट करेंगे। पवन सिंह का नया गाना 'बबुनी तेरे रंग में' का टीजर रिलीज हो चुका है।

आश्रम फेम त्रिधा चौधरी के साथ होली मनाएंगे पवन सिंह, बबुनी तेरे रंग में रंगे नजर आएंगे सलीम सुलेमान
X

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते है। उनके गाने और फिल्मों के लोग दिवाने है। मार्च का महीना है और होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में पवन सिंह का कोई न कोई गाना सोशल मीडिया पर छाया रहता है। पवन सिंह का होली को लेकर एक नया गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर रिलीज हो चुका है। गाने के टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे है। ये टीजर यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।

पवन सिंह के इस नए गाने का नाम 'बबुनी तेरे रंग में' है। गाने के टीजर ने होली आने से पहले ही धमाल मचा दिया है। टीजर में पवन सिंह के साथ बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' की फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी नजर आ रही है। पवन सिंह का ये होली स्पेशल सॉन्ग 15 मार्च को रिलीज होगा। पवन सिंह इस गाने के जरिए पहली बार बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर सलीम सुलेमान के साथ मिलकर धमाल मचाने वाले है।

पिछली साल होली पर पवन सिंह ने गाना 'कमरिया हिला रही है' रिलीज किया था। उनके इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस गाने में उनके साथ सुपर डांसर लॉरेन गु‍टबिल नजर आयीं थीं, लेकिन इस होली पवन के साथ त्रिधा चौधरी नजर आयेंगी। पवन सिंह के अब तक जितने भी होली के गाने रिलीज हुए है। लोगों ने उन सभी गानों को जमकर पसंद किया है। सभी वीडियो पर मिलियन व्यूज मिले है। 'बबुनी तेरे रंग में' गाने का इंतजार भी लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे है।

और पढ़ें
Next Story