Valentine Day से पहले नोरा फतेही ने अपने Boyfriend से लिया बदला, पेट्रोल छिड़ककर जलाया जिंदा
Nora Fatehi: वैलेंटाइन डे से पहले नोरा फतेही ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लिया। नोरा ने कमरे में अपने ब्वॉयफ्रेंड पर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वैलेंटाइन डे से पहले म्यूजिक वीडियो 'छोड़ देंगे' रिलीज हो गया है। इस वीडियो में नोरा फतेही अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेती नजर आ रही है। गाने में दिल टूटने और बदला लेने की कहानी है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ती जाएगी, वैसे ही आपको पूरी कहानी साफ होती नजर आएगी। गाने को टीजर को लोगों ने खूब प्यार दिया। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस नोरा के इस म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
म्यूजिक वीडियो 'छोड़ देंगे' में नोरा फतेही का लुक बेहद कमाल का लग रहा है। इस वीडियो में वो बंजारन लुक में नजर आ रही है। गाने को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस वीडियो के रिलीज होते के साथ ही व्यूज की भरमार आ गई है। कुछ ही मिनटों में वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। वीडियो में नोरा फतेही का जबरदस्त डांस और एक्टिंग देखने को मिल रही है।
गाने की बात करें तो गाने को परंपरा टंडन ने गाया है, जबकि गाने के बोल योगेश दुबे ने लिखे है। वही गाने में म्यूजिक देने का काम सचेत और परंपरा ने किया है। नोरा फतेही के करियर की बात करें तो नोरा का गुरु रंधावा संग गाना 'नाच मेरी रानी' काफी वायरल हुआ था। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इस गाने को अब तक 20 करोड़ से लोग देख चुके है। इसके अलावा, नोरा फतेही सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली है।