नेहा धूपिया ने कहा पांच बॉयफ्रेंड रखे तो उसकी मर्जी, अब उड़ रहा मजाक
नेहा धूपिया ने एक रियलिटी शो के दौरान आए एक कंटेस्टेंट की बात के जवाब में कुछ ऐसी बातें कह दी जो व्यूवर्स को रास नहीं आई। नेहा धूपिया उस लड़के को कहती है कि अगर लड़की पांच बॉयफ्रेंड के साथ गई थी तो यह उसकी चॉइस है। नेहा धूपिया अपनी इसी बात पर ट्रोल हो गई।

बॉलीवुड के बाद टीवी रियलिटी शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस समय टवीटर पर जमकर ट्रोल हो रही है। नेहा धूपिया को लेकर कई तरह के मीम शेयर किए जा रहे हैं और उनके द्वारा कही बातों का जमकर मजाक उड़ रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि दरअसल नेहा धूपिया ने ऐसा क्या कह दिया जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। नेहा धूपिया ने एक रियलिटी शो के दौरान आए एक कंटेस्टेंट की बात के जवाब में कुछ ऐसी बातें कह दी जो व्यूवर्स को रास नहीं आई। सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया का वो वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें नेहा धूपिया ने यह सब बातें कही।
नेहा धूपिया समेत और भी जज वहां मौजूद है, वहीं एक कंटेस्टेंट अपनी एक स्टोरी बता रहा है। स्टोरी में वो लड़का कह रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसको चीट किया था और एक समय में वह लड़की पांच लड़कों के साथ डेट कर रही थी। लड़का आगे कहता है कि इस पर उसने उस लड़की को उसके पांचो बॉयफ्रेंड के सामने चांटा लगाया था। बस फिर इसी के बाद नेहा धूपिया उस लड़के को कहती है कि अगर लड़की पांच बॉयफ्रेंड के साथ गई थी तो यह उसकी चॉइस है। नेहा धूपिया अपनी इसी बात पर ट्रोल हो गई।
Aaj ka gyan...though repetitive, kuchh bhi ho...say it loud 'IT'S HER CHOICE' : Devi #NehaDhupia pic.twitter.com/8dQE5BheJA
— Abhinav Narayan (@_abhinavnarayan) March 12, 2020
नेहा धूपिया के इस वीडियो के बाद कई यूजर्स ने उन पर कई फनी मीम बनाए। कई यूजर्स ने इस बात को भी उठाया कि यही सब अगर लड़की कहती तो उसे ब्रेव बताया जाता और नेहा तब उसकी तारीफ भी करती। यूजर्स ने नेहा धूपिया के डबल स्टैण्डर्ड की बात कही।
#NehaDhupia
— LostSoul (@Warishacasm1) March 12, 2020
Girl :- I slapped a guy
Neha :- 👏 👏
Boy :- I slapped a girl @NehaDhupia :- pic.twitter.com/3zdvnqXEIP
Even real feminist got fainted after seeing that clip of #NehaDhupia pic.twitter.com/P1ekRbrMLM
— Shishir Kumar Dube (@IamShishirkDube) March 12, 2020#NehaDhupia
— Yash Sharma (@imyash_15) March 12, 2020
Presenting #feminist @NehaDhupia
And not expect from you @rannvijaysingha #genderequity pic.twitter.com/HockmjsjAO
#NehaDhupia
— Kriticism🌝💃 (@indianpunner) March 12, 2020
*Neha Dhupia saying having 5 boyfriends is a personal choice*
My friend to janamjaat single me - pic.twitter.com/iFEw5Qi51S