Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

करीना कपूर खान के मां बनते ही 'नागिन' ने किया बड़ा विस्फोट, बेटे के नाम का हुआ खुलासा

Anita Hassanandani: करीना कपूर खान के बेटे होने के कुछ सेंकड्स बाद 'नागिन' शो फेम अनीता हसनंदानी ने बेटे के नाम का खुलासा किया। बेटे के नाम का खुलासा करने का अंदाज उनका सबसे निराला था।

करीना कपूर खान के मां बनते ही नागिन ने किया बड़ा विस्फोट, बेटे के नाम का हुआ खुलासा
X

करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे है। इस कड़ी में सेलेब्स भी उन्हें टैग कर विश कर रहे है। करीना कपूर खान से पहले टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी मां बनी हुई। उन्होंने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था, लेकिन कुछ दिनों तक नाम को लेकर कन्फ्यूजन चल रही थी। बेटे के नाम को लेकर उनके और पति के बीच सहमति नहीं बन पा रही छी।

करीना कपूर खान के बेटे होने के कुछ सेंकड्स बाद अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। बेटे के नाम का खुलासा करने का अंदाज उनका सबसे निराला था। अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो में उनके बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है और रोहित उसमें माचिस लगा रहे है। वहीं, माचिस लगाते ही विस्फोट होता है और उनका बेटा दिखाई देता है। इस वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'हमारा बेटा आरव'..

अनीता हसनंदानी और उनके पति बिजनेस मैन रोहित रेड्डी ने अपने बेटे का नाम 'आरव' रखा है। अगर बात करें टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के वर्क फ्रंट की तो अनीता पिछली बार एकता कपूर के टीवी शो 'नागिन 4' में नजर आई थी। इससे पहले उन्होंने 'नागिन 3' में भी काम किया था। अनीता ने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। स्टार प्लस पर टेलिकास्ट होने वाला सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में भी अनीता नजर आई थी। ये शो अब बंद हो चुका है।

और पढ़ें
Next Story