Mouni Roy Birthday : पत्रकार बनना चाहती थी मौनी रॉय, लेकिन बन गई एक्ट्रेस
Mouni Roy Birthday मौनी रॉय 28 सितंबर को 33 साल की हो जाएंगी... उन्होंने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन किया, लेकिन उनकी तकदीर उन्हें और ही दिशा में ले गई.. ऐसे ही कुछ मजेदार किस्से उनके जीवन से जुड़े हुए है।

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय 28 सितंबर को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी। मौनी रॉय की लोकप्रिया 'नागिन' से शिवन्या और देवो के देवन महादेव में सती के किरदार से बढ़ी। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 में पश्चिम बंगास में हुआ। मौनी ने अपनी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से पूरी की और उसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। मौनी रॉय पत्रकार बनना चाहती थी, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। किस्मत मौनी को एक्टिंग की दुनिया में ले गई।
View this post on InstagramMy favourite place today .... 💙 . . . @discoversoneva @avivaswimwear @avivabidapa
A post shared by mon (@imouniroy) on
मौनी रॉय को स्टार प्लस पर प्रसारित 'कभी सास भी कभी बहू थी' में एक बहू का रोल निभाने का मौका मिला। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद मौनी ने 'कस्तूरी', 'देवों के देव.. महादेव', ' जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'टशन ए इश्क', 'कृष्णा चली लंदन', 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे शोज में काम किया। यहीं नहीं, साल 2014 में मौनी रॉय ने 'झलक दिखला जा' शो में परफॉर्म भी किया। मौनी रॉय की लोकप्रियता उस वक्त बढ़ गई जब उन्हें नागिन सीरियल ऑफर हुआ। नागिन के किरदार में लोगों ने उन्हें खूब सराहा।
View this post on Instagram"Sunflower" on loop ! कल किसका बर्थ्डे हैं ? @anishavarma In @appapop 💕
A post shared by mon (@imouniroy) on
मौनी रॉय ने साल 2004 में अभिषेक की मूवी 'रन' में भी काम किया। फिल्म में उनके काम की काफी सराहना हुई। साल 2016 में उन्होंने एनिमेशन मूवी 'योद्धा राम' में उन्होंने सीता के रोल के लिए आवाज दी। इसके अलावा, गोल्ड फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया। KGF फिल्म में उन्होंने आइटम नंबर भी किया। मौनी रॉय को 'मेड इन चाइना' में राजकुमार की पत्नी के किरदार के लिए भी तारीफें मिल रही है। आपको बता दें कि 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें मौनी रॉय अहम रोल में है। मौनी रॉय की 'ब्रहमास्त्र', 'मुगल: गुलशन कुमार स्टोरी', 'रोमियो अकबर वाल्टर' आने वाली फिल्में है। 'रोमियो अकबर वाल्टर' में मौनी जॉन अब्राहम के साथ नजर आएगीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App