'मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक 2019'के दिल्ली में ऑडिशन खत्म, सिलेक्ट की गई 30 महिलाएं
‘मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक 2019’के लिए दिल्ली में ऑडिशन हुआ। जिसमें 30 महिलाओं को चुना गया। अब इन महिलाओं को 3 राउंड पार करने होंगे। जिस भी महिला ने तीन रांउड पार कर लिए, उसे क्राउन से नवाजा जाएगा।

दिल्ली में 'मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक 2019'का आयोजन किया गया। ये ऑडिशन दिल्ली के होटल हॉलीडे में आयोजित किया गया। इस शो में बॉलीवुड के सितारों बतौर गेस्ट शिरकत की। बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता राज शर्मा, अभिलाषा जाखड़, संतोष शुक्ला और अजय नागरथ जैसे जाने माने सितारें शो में मौजूद रहे।
'मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक 2019'के ऑनर राघव ने बताया कि 'इस शो का मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। हर साल ये शो सभी महिलाओं के लिए किया जाता है... फिर चाहे पर शादीशुदा हो या कुवांरी.. इस शो में कोई भी महिला हिस्सा ले सकती है। शो में महिला के प्रतिभा, सुंदरता और देश की संस्कृति को पेश करते है। ताकि शो में मौजूद देश की संस्कृति से रुबरू हो सके।
वहीं शो के पार्टनर राकेश जैन ने इस मौके पर कहा कि मिस एंड मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक 'नारी शक्ति'केवल एक ब्यूटी कॉन्पीटिशन नहीं, महिलाओं को सशक्त बनाने का एक मंच है.. एक मौका है...। जिसके जरिए वो अपने अधूरे ख्वाब और अपने करियर को नए पंख दे सकती है। इन सब में हम उनकी छोटी सी मदद करते है।
इस शो में कई राज्यों से आई महिलाओं ने हिस्सा लिया। अपने टैलेंट और कला के दम पर 30 महिलाओं ने अपनी शो में अपनी जगह बनाई जो अब ग्रैंड फिनाले के लिए बाली जाएंगी। ग्रैंड फिनाले में सभी प्रतियोगी महिलाओं को तीन राउंड पार करना होगा.. और जो तीनों राउंड पार कर लेगा.. उसे क्राउन देकर विजेता घोषित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App