Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' (KRPKAB) का फर्स्ट प्रोमो हुआ रिलीज, देवाक्षी के बीच क्या अभी भी बाकि है प्यार

'सोनी टीवी' का पॉपुलर शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सीजन 3 (Kuch Rang Pyar Ke Pyar Ke Aise Bhi season 3) के प्रोमो का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। एक बार फिर से शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस, देवाक्षी के किरदार से फैन्स का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Kuch Rang Pyaar Ke Aisse Bhi 3 first Promo out does devakshi are still in love
X

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' का फर्स्ट प्रोमो हुआ रिलीज

'सोनी टीवी' (Sony Tv) के मच अवेटेड शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' सीजन 3 (Kuch Rang Pyar Ke Pyar Ke Aise Bhi season 3) का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। तो अब इस शो के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में इस सीरियल के प्रोमो का वीडियो रिलीज कर दिया है जिसका मतलब है कि यह शो अब कुछ ही दिनो में टीवी पर शुरू हो जाएगा। जहां दर्शक एक बार फिर से शाहीर शेख(Shaheer Sheikh) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) को एक साथ टीवी पर देखने के लिए बेकरार हैं। तो वहीं देवाक्षी भी अपने फैन्स का एंटरटेंमेंट करने के लिए तैयार हैं। शो के पहले प्रोमो वीडियो में आप देव और सोनाक्षी के साथ देव की मां यानी कि सुप्रिया पिलगांवकर को भी देख सकते हैं।

प्रोमो की अगर बात करें तो वीडियो में सोनाक्षी और देव साथ में बैठकर चाय पी रहे हैं। दोनो किसी चीज को लेकर बात कर रहें होते है। जिसके बाद वीडियो के बैक ग्राउंड में वॉयसओवर चलता है 'रिश्तो की गहराई में प्यार है या दरार'। आप वीडियों के लास्ट में सीरियल के टाईटल ट्रैक को बजते हुए सुन पाएंगे।

बता दें कि सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के सीजन 1 की शुरूआत साल 2016 में हुई थी। जिसमें दो बिल्कुल अलग लोगो की लव- स्टोरी को दिखाया गया था। इस सीजन का आखिरी एपिसोड अगस्त 2017 में दिखाया गया था। लेकिन फैंस की डिमांड पर इस शो के दूसरे सीजन को सितंबर में फिर से शुरू किया गया जो उसी साल नवंबर में खत्म भी कर दिया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां शहीर शेख को आखिरी बार स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अबीर राजवंश के रोल में देखा गया था। वहीं एरिका फर्नांडिस को आखिरी बार स्टार प्लस के ही शो 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा के रोल में देखा गया था।

और पढ़ें
Next Story