Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

40 साल की उम्र में किश्वर मर्चेंट बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

शुक्रवार को टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने शादी के 5 सालों बाद एक बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस नें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। किश्वर मर्चेंट नें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने घर आयी इस नन्हीं खुशी को अपने फैंस के साथ बांटा है।

40 साल की उम्र में किश्वर मर्चेंट बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
X

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इस साल अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही है। उनकी गोद भराई की फोटोज़ भी काफी वायरल हुईं थी। अब एक्ट्रेस नें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने घर आये नन्हें मेहमान की फोटो शेयर की है। शुक्रवार को किश्वर मर्चेंट ने शादी के 5 सालों बाद एक बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस नें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

किश्वर मर्चेंट नें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने घर आयी इस नन्हीं खुशी को अपने फैंस के साथ बांटा है। एक्ट्रेस नें इस पोस्ट में एक फोटो शेयर की है। फोटो में किश्वर मर्चेंट उनका न्यू बॉर्न बेबी और एक्ट्रेस के पति सुयश राय (Suyyash Rai) नजर आ रहे हैं। हालांकि फोटो में बेबी का चेहरा पूरी तरह से विज़ीबल नहीं है, एक्ट्रेस नें इसमें बेबी की झलक ही दिखायी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में किश्वर ने लिखा है, "27.08.21 ❤ वेलकम बेबी राय!!! ये एक लड़का है #sukishkababy।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर 2.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

आपको बता दें कि किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने साल 2010 से एक- दूसरे को डेट करना शुरु किया था। 6 साल बाद डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2016 के दिसंबर में शादी कर ली थी। 2 मार्च 2021 को किश्वर और सुयश नें इस बात की घोषणा की कि वे दोनों अगस्त में पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इसके बाद 27 अगस्त को एक्ट्रेस नें एक बेटे को जन्म दिया, फिलहाल जिसका नाम डिसाइड नहीं किया गया है।

और पढ़ें
Next Story