Khatron Ke Khiladi 11: आज से शुरू हो रहा है धांसू एक्शन और स्टंट से भरा रियलिटी शो, यहां देख सकेंगे आप
टीवी के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) के फैन्स के लिए बड़ी खबर है। जो लोग इस रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज उनका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन आज रात 9 बजे से कलर्स टीवी (Colors TV) पर ऑनएयर हो जाएगा।

रोहित शेट्टी
टीवी के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) के फैन्स के लिए बड़ी खबर है। जो लोग इस रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज उनका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन आज रात 9 बजे से कलर्स टीवी (Colors TV) पर ऑनएयर हो जाएगा। इसकी जानकारी खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने दी है। यह शो हफ्ते में शनिवार और रविवार को दिखाया जाएगा।
शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'आज रात 9.30 बजे से, आ रहा है खतरों का खिलाड़ी, आपके परिवार के लिए! ।इसके साथ ही उन्होंने एक प्रोमो भी शेयर किया है, जो एक्शन और स्टंट से भरपूर है।
जानलेवा स्टंट और खतरों से भरे इस शो को देखने के लिए आप अपना दिल थाम कर बैठ जाइए। क्योंकि इस बार भी रोहित शेट्टी हमेशा की तरह कुछ नया ही करने वाले है, इसका अंदाजा शो के पोस्टर्स और प्रोमो देखकर लगाया जा सकता है। कोविड की वजह से इस शो की शूटिंग इस बार साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में हुई है।
13 कंटेस्टेंट्स करेंगे खतरनाक स्टंट
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में 13 कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट और अपनी जान पर खेलते हुए नजर आएंगे। इन कंटेस्टेंट्स में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) , श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) , राहुल वैद्य, आस्था गिल, महक चहल (Mahek Chahal), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), निक्की तंबोली, सना मकबूल, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद, अनुष्का सेन समेत अन्य शामिल है।
सुर्खियों में छाया है खतरों के खिलाड़ी 11 का यह कंटेस्टेंट्स
बता दें कि राहुल वैद्य भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के कंटेस्टेंट्स है, जो हाल ही में कैप्टाउन से भारत वापस लौटे हैं और इन दिनों वो अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। उन्होंने 16 जुलाई को दिशा परमार से शादी रचाई है।