Kaun Banega Crorepati 12: इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं दिल्ली की ये महिला, 7 करोड़ के सवाल पर किया क्विट
Kaun Banega Crorepati के इस सीजन की पहली करोड़पति दिल्ली की ये महिला बनीं। 7 करोड़ के सवाल पर कंटेस्टेंट ने क्विट किया।

क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 12 को पहली करोड़पति मिल चुकी है। शो में हॉट सीट पर दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर के तौर पर काम करने वाली कंटेस्टेंट नाजिया नसीम ने कब्जा जमाया। नाजिया जिस तरीके से गेम को खेल रही थी, उसे देखते हुए दर्शकों के मन में एक उम्मीद जाग गई थीं, कि नाजिया 7 करोड़ रुपए जीतकर जाएंगी। हालांकि वो 7 करोड़ वाले सवाल का जवाब नहीं दे पाई और गेम क्विट कर दिया लेकिन वो 1 करोड़ रुपए जीतकर यहां रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा गई।
दरअसल, मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में नाजिया 40 हजार रुपये जीत चुकी थीं। जिसके बाद हूटर बज गया और बुधवार के एपिसोड में नाजिया ने अपने गेम को जारी रखा। 8 सवालों का जवाब देते हुए नाजिया एक करोड़ के सवाल पर पहुंची। इस सवाल का जवाब देकर नाजिया इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई। चलिए, आपको बताते है कि एक करोड़ रुपए के लिए नाजिया से कौन सा सवाल पूछा गया था?
सवाल- इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है?
A. दीपिका चिखलिया
B. रूपा गांगगुली
C. नीना गुप्ता
D. किरन खेर
जवाब- रूपा गांगुली
NAZIA NASIM is #KBC12's first crorepati! Watch this iconic moment in #KBC12 tonight at 9 pm only on Sony TV. #1HourToGo @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/hcwaNJn185
— sonytv (@SonyTV) November 11, 2020
इसके बाद नाजिया से 7 करोड़ रुपए के लिए सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब नाजिया नहीं दे पाई। चलिए जानते है कि 7 करोड़ रुपए के लिए कौन सा सवाल पूछा गया था। सवाल- 'नेताजी सुभाष ने सिंगापुर में कहां आजाद हिंद फौज की घोषणा की थी ?' इसका जवाब था- 'सिंगापुर'... दरअसल नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 21 अक्तूबर 1943 के दिन सिंगापुर में आजाद भारत की अस्थायी सरकार बनाने की घोषणा की थी। साथ ही आजाद हिंद फौज को नए सिरे से खड़ा किया था। ये घोषणा सिंगापुर के कैथे सिनेमा हॉल में की गई थी।