कपिल शर्मा बने पापा, गिन्नी ने दिया बेटी को जन्म
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर बेटी ने जन्म लिया है। कपिल शर्मा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब पापा बन गए है। गिन्नी ने क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है यानी उनके घर नन्हीं परी आई है। इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने ट्वीट कर के दी। कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.. आपका सबका आशीर्वाद चाहिए.. आप सभी को प्यार... जय माता दी.. '
Blessed to have a baby girl 🤗 need ur blessings 🙏 love u all ❤️ jai mata di 🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 9, 2019
कपिल का ये ट्वीट सामने आते ही बधाईयों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बधाईयां दे रहे है। फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी कपिल की इस खुशी में खुशी जताते हुए बधाईयां दे रहे है। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ट्वीट में लिखा- 'बधाई हो और अब मैं ऑफिशियली चाचा बन गया हूं'.. वहीं साइना नेहवाल और रकुल प्रीत ने भी कपिल को बधाई दी है।
Congrats my paji. I'm officially a Chacha now ❤️
— Guru Randhawa (@GuruOfficial) December 9, 2019
आपको बता दें कि कॉलेज के दिनों से कपिल और गिन्नी एक दूसरे को जानते हैं। 12 दिसंबर 2018 को कपिल और गिन्नी की शादी हुई थी। शादी की पहली एनिवर्सरी से पहले ही कपिल के घर लक्ष्मी के रुप में एक बेटी ने जन्म लिया है। पापा बन कपिल काफी खुश है। सोशल मीडिया पर अभी भी बधाईयों का दौर जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App