Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तरह क्या भोजपुरी पर्दे पर नहीं दिखाई देगी काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी !

Kajal Raghavani and Khesari Lal Yadav: एक तरफ खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी पर धोखा देने का आरोप लगाया है, तो वहीं काजल ने खेसारी पर गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तरह क्या भोजपुरी पर्दे पर नहीं दिखाई देगी काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी !
X

भोजपुरी इंडस्ट्री की पवन सिंह और अक्षरा सिंह जैसी सुपरहिट जोड़ी टूटती नजर आ रही है। दरअसल, जिस तरह लोग पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को काफी पसंद करते है, उसी तरह लोग खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भी खूब प्यार देते है। लेकिन इन दिनों खेसारी और काजल जबरदस्त चर्चाओं में है। दोनों के बीच का विवाद उन्हें सुर्खियों में ला रहे है। ऐसे में इस जोड़ी को चाहने वालों लोगों की अपील है कि वो ये विवाद आपस में सुलझा ले।

एक तरफ खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी पर धोखा देने का आरोप लगाया है, तो वहीं काजल ने खेसारी पर गलत बातें फैलाने का आरोप लगाया है। खेसारी के आरोप को लेकर काजल का कहना है अगर मैं उन पर धोखा देने का आरोप लगाऊंगी तो बहुत बातें होगी.. और मैं इन फालतू की बातों में पड़ना नहीं चाहती। ऐसे में अब लोगों को लगने लगा है कि दोनों भविष्ट में एक-साथ काम नहीं करेंगे। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को दोनों की फिल्म 'लिट्टी चोखा' रिलीज होने वाली है।

विवादों के बाद कुछ लोग ये मानकर चल रहे है कि फिल्म 'लिट्टी चोखा' इस जोड़ी की आखिरी फिल्म हो सकती है। काजल का कहना है कि आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वो मैंने कड़ी मेहनत से हासिल किया है। मेरे स्टारडम में खेसारी लाल यादव का कोई भी योगदान नहीं है। मेरे करियर में पवन सिंह का योगदान काफी ज्यादा है। गाना 'छलकत हमरो जवनिया' में मुझे और पवन सिंह को लोगों ने काफी पसंद किया था। आज भी ये गाना लोग सुनते है।'

काजल ने कहा कि लेकिन खेसारी हर जगह मुझे बदनाम कर रहे है और कह रहे हैं कि मैंने उन्हें धोखा दिया है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मुझे गलत तरीके से प्रजेंट किया जा रहा है। इसके अलावा, सोशल मीडिया में मिल रही भद्दे कमेंट्स को लेकर काजल ने कहा- 'मुझे लाइव आकर रोने की आदत भी नहीं है। मेरे लिए संस्कार और काम सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट है। मैं सुलझी हूं और समझदार भी हूं। हमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे ले जाने के लिए काम करना और सोचना है।'

और पढ़ें
Next Story