Haryanvi 2021: अमित सैनी रोहतकिया की शेर वाली दहाड़ से कांपे गुंडे, भूल गए 'बदमाशी' करना
Haryanvi 2021: अमित सैनी रोहतकिया का एक और नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में वो बदमाशी करते हुए नजर आ रहे है। अमित सैनी के नए हरियाणवी गाने का नाम 'बदमाशी' है।

हरियाणवी स्टार अमित सैनी रोहतकिया के गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। उनके हरियाणवी गाने पुराने हो या फिर नए इंटरनेट पर खूब सर्च किए जाते है। अमित सैनी रोहतकिया का एक और नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में वो बदमाशी करते हुए नजर आ रहे है। अमित सैनी के नए हरियाणवी गाने का नाम 'बदमाशी' है। गाना काफी जबरदस्त है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
अमित सैनी रोहतकिया के हरियाणवी गाने 'बदमाशी' में बीरू कटारिया, पूजा रोचाब और युधिष्ठिर भाटी नजर आ रहे है। गाने में संगीत देने का काम जीआर म्यूजिक ने किया है। वहीं गाने के बोल बीटू सोरखी ने लिखे है। आपको बता दें कि हाल ही में अमित सैनी का 'फोटो' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को भी लोग काफी प्यार दे रहे है। 'फोटो' गाने में अमित सैनी के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंजलि राघव भी नजर आ रही है।
वीडियो में अमित अंजलि राघव के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे है। गाने के लिरिक्स श्री दयाचंद ने लिखे है। अमित सैनी ने अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत से बेहद कम समय में नाम कमाया है। बात करें अगर उनके लाइफ की तो, उनका जन्म 11 नवंबर 1993 को रोहतक जिले में हुआ। अमित को बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। उन्होंने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की और बाद में अपना परिवार चलाने के लिए पानी के टैंकर भरने का काम किया। सुबह अमित काम करते और रात में गाने की कला सीखते।
अमित सैनी पहले गाना लिखते थे। जिन्हें काफी पसंद किया जाता था। अपने द्वारा लिखे गए गानों की लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने खुद के लिखे हुए गाने भी गाना शुरु कर दिए। यही नहीं, साल 2016 में उन्होंने म्यूजिक का कोर्स भी किया और अपने गानों में खुद ही म्यूजिक देने लगे। अमित सैनी ने कई सुपरहिट हरियाणवी गाने दिए। जिसमें 'खलनायक', 'मुर्गा छाप', 'विवाद', 'मोस्ट वान्टेड', 'डायलॉग', 'दोगली', 'काले कारनामा' जैसे गाने शामिल है।