Dance Plus 5: डांस मूव दिखाने के लिए हो जाइये तैयार, 15 सितंबर को अमृतसर में ऑडिशन
'डांस प्लस सीजन 5' के ऑडिशन 15 सितंबर को अमृतसर में शुरु होने वाला है, अगर आपके अंदर है डांस का कीड़ा और आप बनना चाहते है डांस के बेताज बादशाह तो डांस प्लस आपको दे रहा मौका..

स्टार प्लस पर जल्द ही 'डांस प्लस सीजन 5' शो शुरु होने वाला है। अगर आप भी डांस प्लस में हिस्सा लेना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, डांस प्लस सीजन 5 के ऑडिशन शुरु हो चुके है। अगर आपके डांस में अलग अंदाज तो डांस प्लस के ऑडिशन में जरुर जाए।
डांस प्लस सीजन 5 का ऑडिशन 15 सितंबर को अमृतसर में आयोजित होने जा रहा है। इस ऑडिशन में जाकर आप अपने डांस का टैलेंट दिखा सकते है। अगर आपके डांस में अलग बात तो आपको आगे बढ़ने में डांस प्लस आपका जरिया बनेगा। ध्यान रहे 15 सितंबर को अमृतसर में ऑडिशन शुरु होने वाले है। ये ऑडिशन सुबह 8 बजे शुरु हो जाएगें। डांस प्लस सीजन 5 के लिए आप हॉटस्टार की वेबसाइट danceplus.hotstar.com पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले शख्स की उम्र 5 से 55 साल तय की गई है। इस शो में रेमो डिसूजा जज है। इस शो की शुरुआत 26 जुलाई 2015 में की गई थी।
View this post on InstagramA post shared by StarPlus (@starplus) on
डांस प्लस को स्टार परिवार अवॉर्ड फॉर फेवरेट जज, इंडियन टेली अवॉर्ड फॉर बेस्ट डांस टेलेंट शो से भी नवाजा जा चुका है। डांस प्लस के सीजन 4 में चेतन सोलंकी ने जीत अपने नाम की थी, इसके बाद अब सीजन 5 जल्द ही प्रसारित होने वाला है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App