'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन, कई दिनों से चल रही थीं बीमार
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है। वो कई दिनों से बीमार चल रही थीं

'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट काफी सुर्खियों में रहते है। 'बिग बॉस' सीजन 13 का हिस्सा रहे यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक की मां का निधन हो गया। इस खबर से न सिर्फ उनका परिवार में शोक की लहर है, बल्कि उनके फैंस भी काफी दुखी है। विकास की मां पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इस बात की जानकारी उनकी विकास पाठक ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी।
विकास (Hindustani Bhau) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां संग एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वो अपनी मां का माथा चूमते हुए नजर आए। इस फोटो को शेयर करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने कैप्शन में लिखा- 'प्लीज दुआ कीजिए मेरी मां के लिए वो जल्दी ठीक हो जाएं', विकास अपनी मां के बेहद करीब थे। आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहते है।
Please Dua Kariye Meri Maa Ke Liye Who Jaldi Thik Ho Jaaye🙏😔 pic.twitter.com/k9gt8kO52f
— Hindustani Bhau (@RealKingbhau) October 25, 2020
हाल ही में उन्होंने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। ये मामला अभी कोर्ट में है। भाऊ ने एकता कपूर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया और उसे गलत ढंग से पेश किया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल मचा। जिसके चलते एकता कपूर को भारतीय सेना से माफी मांगनी पड़ी।