Bhojpuri Gana: अंजना सिंह की 'चुनरी' ने मचाया गदर, रितेश पांडे के दिल में मची हलचल
‘हैलो कौन’ गाने को जिस तरह लोगों ने प्यार दिया। इस गाने को भी लोग उतना ही प्यार दे रहे है। ‘चुनरी झलकऊआ 2’ गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।

भोजपुरी गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे है। आए दिन भोजुपरी गाने बॉलीवुड गानों को कड़ी टक्कर दे रहे है। खेसारी लाल यादव हो या फिर रितेश पांडे... हर किसी के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगते है। नए साल के मौके पर रितेश पांडे का एक गाना रिलीज हुआ, जो अब लोगों द्वारा काफी सुना और देखा जा रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रितेश पांडे के इस भोजपुरी गाने का नाम 'चुनरी झलकऊआ 2' है। गाना काफी मजेदार है। गाने अभी तक 50 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और इस वीडियो को देखने का सिलसिला अभी तक जारी है। 'हैलो कौन' गाने को जिस तरह लोगों ने प्यार दिया। इस गाने को भी लोग उतना ही प्यार दे रहे है। 'चुनरी झलकऊआ 2' गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
आपको बता दें कि रितेश पांडे का 'चुनरी झलकऊआ' भोजपुरी गाना सुपरहिट रहा था। जिसके चलते अब रितेश पांडे इस गाने का पार्ट-2 लेकर आए है। गाने ने भी आते ही धमाल मचा दिया है। गाने को रितेश पांडे ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। वहीं गाने के बोल मुन्ना मोहित ने लिखे है जबकि म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। गाना रितेश पांडे और भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।