Bhojpuri Gana: संभावना सेठ के बदन पर फिसला पवन सिंह का दिल, कमर पर अटकी रह गई नजर
Bhojpuri Gana: पवन सिंह और संभावना सेठ का भोजपुरी गाना 'बाबू बाबू कहे लू यार के' यू-ट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को करोड़ों लोग देख चुके है। वीडियो में पवन सिंह और संभावना सेठ का रोमांस देख आपको भी शर्म आ जाएगी।

भोजपुरी इंडस्ट्री के शाहरूख खान यानी पवन सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते है। उनकी भोजपुरी फिल्म हो या फिर हो भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है।भोजपुरी गानों को भी पंजाबी और हरियाणवी गानों की तरह ही पसंद किया जाता है। बात जब पवन सिंह के गानों की हो, तो फिर क्या बात!, इन दिनों पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में उनके साथ संभावना सेठ नजर आ रही है। पवन सिंह के फैंस की संख्या का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि उनके इस गाने को अभ तक करोड़ो व्यूज मिल चुके है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'बाबू बाबू कहे लू यार के' है। गाना बेहद शानदार है। वीडियो में संभावना सेठ स्टेज शो करती हुई नजर आ रही है। दोनों की केमेस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। लुक्स की बात करें तो संभावना ने यैलो कलर का शाइनिंग घाघरा और रेड कलर की चोली पहनी हुई है। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं पवन सिंह ने ब्राउन कलर की जैकेट और ब्लू कलर की डेनिम जीन्स पहनी हुई है। वीडियो में दोनों का डांस देखने लायक है। गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
ये भोजपुरी गाना फिल्म 'शेर सिंह' से लिया गया है। गाने को शानदार बनाने के पीछे एक बेहतरीन टीम का हाथ है। गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। वहीं गाने में म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है जबकि गाने के बोल सुमित चंद्रवंशी ने लिखे है। बात करें अगर पवन सिंह के करियर की, तो पवन सिंह ने अपने सफर की शुरूआत एक सिंगर के तौर पर की थी, उनका पहला एल्बम 'ओढ़निया वाली' था। इसके बाद उन्हें साल 2007 में 'रंगिली चुनरिया तोहरे'फिल्म का ऑफर मिला। असली पहचान उन्हें 'लगावे लू जब लिपिस्टिक' से मिलीं।