Bhojpuri Gana: मोनालिसा का न्यूड सीन मचा रहा तहलका, पति विक्रांत सिंह संग किया बोल्ड रोमांस
Bhojpuri Gana: मोनालिसा का एक भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहा है। गाने में मोनालिसा न्यूड सीन दे रही है। वीडियो में पति विक्रांत सिंह संग बोल्ड रोमांस करते नजर आ रहे है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है। कभी अपनी बोल्ड फोटोज और तो कभी अपनी सेक्सी वीडियोज को लेकर चर्चाओं में रहतीं है। अक्सर मोनालिया अपने भोजपुरी गानों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। फैन्स उनके पुराने से पुराने भोजपुरी गाने यूट्यूब पर आज भी सर्च करते है और बार-बार देखते है। इन दिनों मोनालिसा का एक भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे है। गाना अब यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
वायरल हो रहे भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'कवन जादू कइलू' (Kavan Jaadu Kailu) है। ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में मोनालिसा भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही है। आपको बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत सिंह असल जिंदगी में पति पत्नी है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते है। गाने में विक्रांत और मोनालिसा (Monalisa) का रोमांस लोगों को काफी पसंदआ रहा है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों के दिल को छू रही है।
वीडियो में मोनालिसा काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही है। वहीं उनका डांस लोगों को अपना दिवाना बना रहा है। बात करें अगर गाने के पीछे की टीम की, तो इस गाने को पामेला जैन ने गाया है, वहीं गाने के बोल कवी प्यारे लाल यादव ने लिखे है जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'प्रेम लीला' से लिया गया है। गाने की तरह फिल्म को भी लोगों ने जमकर पसंद किया। इस फिल्म में मोनालिसा, विक्रांत सिंह, संभावना सेठ लीड रोल में है। इस गाने को 'टी-सीरीज हमार' भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।