Bhojpuri Gana: मधु शर्मा को मसाज दे रहे थे खेसारी लाल यादव, छूअन से चढ़ा प्यार का खुमार
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'लहे लहे डाली सईया' का वीडियो को यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने को लोग काफी प्यार दे रहे है। गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है।

भोजपुरी सिनेमा का बॉलीवुड गानों की तरह क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन किसी न किसी भोजपुरी स्टार का गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव के गाने तो यूट्यूब पर छाए रहते है। खेसारी लाल की एक्टिंग तो लोगों को काफी पसंद आती ही है, साथ ही उनकी सिंगिंग भी लोगों को दिवाना बना देती है। खेसारी के हर गाने ने यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज़ बटोरते है। हाल ही में उनका एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे है। दोनों का जबरदस्त डांस और रोमांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'लहे लहे मला ए राजा' (Lahe Lahe Mala) है। गाना बेहद जबरदस्त है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' से लिया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी और मधु की केमेस्ट्री काफी जम रही है। यूं तो खेसारी लाल की जोड़ी लोगों को काजल राघवानी के साथ ज्यादा पसंद आती है।
लेकिन गाने में लोगों को खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) और मधु शर्मा की जोड़ी भी बेहद पसंद आ रही है। ये गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोगों को खेसारी लाल का स्वैग और मधु शर्मा की अदाएं दिवाना कर रही है। बात करें अगर गाने के पीछे की टीम की, तो इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है और उनका साथ इंदु सोनाली ने दिया है। वहीं गाने के शानदार बोल आजाद सिंह ने लिखे है जबकि दमदार म्यूजिक देने का काम अविनाश झा ने किया है। भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' का ये गाना लोगों की पसंद बन चुका है। आप भी सुनिए ये गाना,