भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की बढ़ी मुश्किलें, पकड़ा गया भारती सिंह को ड्रग्स सप्लाई करने वाला
भारती और हर्ष जमानत पर बाहर है और एनसीबी की जांच जारी है। एनसीबी ने 26 नवंबर की रात यानी कल रात एक ड्रग पैडलर को पकड़ा, जो भारती समेत कई लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था।

ड्रग्स मामले में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान भारती ने इस बात को कबूल भी की। फिलहाल, भारती और हर्ष जमानत पर बाहर है और एनसीबी की जांच जारी है। एनसीबी ने 26 नवंबर की रात यानी कल रात एक ड्रग पैडलर को पकड़ा, जो भारती समेत कई लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा कोर्ट जंक्शन से एनसीबी के अधिकारियों ने सुनील गवाई नाम के ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया। सप्लायर के पास से 1.250 किलो ड्रग्स बरामद हुआ। इसके बाद जब एनसीबी ने पूथताछ की, तो पता चला कि वो डिलीवरी बॉय बनकर सभी क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई करता था। हर बार फूड डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस को चकमा देकर ड्रग्स सप्लाई करता था।
केस की जांच के दौरान एनसीबी को खबर मिलीं और सप्लायर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिसके बाद पैडलर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सुनील ने कबूल किया वो भारती सिंह को भी ड्रग्स सप्लाई करता था। आपको बता दें कि इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकीं है। जिनमें से कुछ लोग जेल में है। 21 नवंबर को भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। 23 नवंबर को कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।