Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Arun Govil Birthday: 'लक्ष्मण' ने दी 'राम' को जन्मदिन की बधाई, की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

भगवान राम के किरदार करने के चलते अरुण गोविल की छवि हर घर में किसी भगवान से कम नहीं है। उनके जन्मदिन के मौके पर रामायण के 'लक्ष्मण' ने उन्हें बर्थडे विश किया।

Arun Govil Birthday: लक्ष्मण ने दी राम को जन्मदिन की बधाई, की अच्छे स्वास्थ्य की कामना
X

रामायण के 'राम' की छवि से मशहूर अरुण गोविल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। भगवान राम के किरदार करने के चलते अरुण गोविल की छवि हर घर में किसी भगवान से कम नहीं है। उनके जन्मदिन के मौके पर रामायण के 'लक्ष्मण' ने उन्हें बर्थडे विश किया। अरुण गोविल के को-एक्टर सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सुनील लहरी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

सुनील लहरी ने ट्वीटर के जरिए अरुण गोविल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सुनील लहरी ने अरुण गोविल की फोटो शेयर की। एक फोटो 'राम' के किरदार से जुड़ा था और एक उनकी रियल लाइफ से। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने लिखा- 'अरुण जी (राम जी) को जन्मदिवस पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपको स्वस्थ्य रखे, खुश रखे और हर मनोकामना पूरी करें... इसी के साथ सुनील ने अरुण गोविल की दो फोटो भी शेयर की है... एक फोटो में अरुण राम के अवतार में नजर आ रहे है।'

आपको बता दें कि अरुण गोविल और सुनील लहरी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दोनों के अब तक के करियर पर नजर डाली जाए तो अरुण गोविल ने 'विक्रम बेताल', टीवी शो 'बसेरा', 'एहसास- कहानी एक घर की', 'कैसे कहूं. अपराजिता', 'अंतरा', 'सांझी' में काम किया। वहीं सुनील लहरी 'द नक्सलाइट', 'बरसात', 'बहारों की मंजिल', 'आजा मेरी जान', 'जन्म कुंडली' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा, वो 'विक्रम और बेताल', 'परम वीर चक्र', 'लव कुश', 'सपनों की दुनिया' जैसे टीवी शोज में दिखे।

और पढ़ें
Next Story