10 नवंबर 2019 मनोरंजन समाचार: एक ही हफ्ते में बिग बॉस से बाहर हुए तहसीन पूनावाला, राखी सावंत ने शेफाली जरीवाला को दी पुलिस की धमकी, पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News
बिग बॉस में सलमान खान वीकेंड का वार लेकर हाजिर हुए। शहनाज गिल के बदलते रवैये को देख सलमान खान इतना नाराज हुए कि उन्होंने शहनाज की क्लास लगा दी। वहीं राखी सावंत ने शेफाली जरीवाला को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी।

बिग बॉस की खबरेें- शो के वीकेंड का वार में सलमान खान एक बार फिर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएं। सिद्धार्थ शुक्ला के खराब रवैये पर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा को भी जमकर फटकार लगाई। वहीँ बिग बॉस कॉलर ऑफ द वीक में सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी ने सिद्धार्थ और शहनाज को फिर से दोस्त बनने के लिए कहा। तहसीन पूनावाला एक हफ्ते में ही घर से बेघर हो गए, अब घर में एक और वाइल्ड कार्ड कांटेस्टेन की एंट्री होगी।
'दबंग 3' की नया गाना रिलीज- सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने का नाम 'यू करके' है, लेकिन गाने का वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो वर्जन रिलीज हुआ है। इस गाने को सलमान खान ने ट्वीटर और इंस्टाग्राम दोनों पर शेयर किया है। इस गाने को सलमान खान ने ही गाया है। इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके है।
शेफाली जरीवाला पर भड़की राखी सावंत- शहनाज गिल को पंजाब की राखी सावंत कहने पर असली राखी सावंत भड़क गई और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। वीडियो जारी करते हुए राखी सावंत ने कहा कि 'आप लोग मुझे क्या समझते है.. मैं इतनी बिजी रहती हूं और आप लोग बिग बॉस में मेरा नाम खराब कर रहे है.. आप लोगों को शर्म आनी चाहिए, आप सब मेरे पीछे हाछ धोकर क्यों पड़े है ?'
अनिल कपूर ने कराया अपने बेटे का ब्रेकअप- हर्षवर्धन कपूर ने गर्लफ्रेंड सपना से ब्रेकअप कर लिया है। ब्रेकअप की पीछे की वजह अनिल कपूर बताए जा रहे है। दरअसल, अनिल कपूर चाहते है कि हर्ष अपने करियर पर फोकस करे। आपको बता दें कि सपना अनिल कपूर के साथ काम कर चुकीं है। दोनों '24' सीरियल में नजर आए थे। इस शो में सपना ने अनिल कपूर की बेटी का किरदार का निभाया था।
मीटू पर बोले अभय देओल- अनु मलिक के खिलाफ सोना मोहापात्रा के मीटू ट्वीट पर अभय देओल ने समर्थन जताया। उन्होंने सोना मोहापात्रा के ट्वीट पर पॉजीटिव साइन दिया। अभय का समर्थन मिलने के बाद सोना मोहापात्रा ने अभय की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि 'अभय इंडस्ट्री के पहले ऐसे कलाकार है, जो हमें सपोर्ट कर रहे है.. वो अपनी राहें खुद बनाते है.. सपोर्ट करने के लि शुक्रिया'
करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को दिया आशीर्वाद- फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग से पहले करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद लेते हुए कार्तिक ने फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की। कार्तिक आर्यन ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'धर्मा रिवाज... धर्मा की फिल्म शुरु करने से पहले ये रस्म निभानी पड़ती है'.. आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में होगी।
चंडीगढ़ गए तैमूर- तैमूर अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मम्मी करीना कपूर खान के साथ किहीं जाते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे है। तैमूर के हाथ में देश का तिरंगा भी नजर आ रहे है। आपको बता दें कि करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चढ्डा' की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई है, तो साथ में बेटे तैमूर को भी लेकर गई है।
दिशा पाटनी हुई घायल- सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी चोटिल हो गई। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी चोट के बारे में बताया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'प्रभुदेवा सर के डांस स्टेप्स ने मुझे ये दिया.. मेरे घुटनों पर चोट लग गई है'... दिशा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है।
रणबीर ने ली सैफ की जगह- सैफ अली खान पहले फिल्म 'रॉकस्टार' में काम करने वाले थे, लेकिन बाद में डायरेक्टर इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर को साइन कर लिया। इसके पीछे का कारण बताते हुए सैफ ने बताया कि उस समय में 'लव आजकल' फिल्म की शूटिंग में बिजी था.. इसलिए मैनें ये फिल्म को ठुकरा दिया। सैफ ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की।
फिल्म 'चेहरे' का फर्स्ट लुक जारी- बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी का फिल्म 'चेहरे' का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। ये फिल्म अगले साल 24 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रुमी जाफरी कर रहे है। पहले ये फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में रिलिजिंग डेट बदल दी गई। ये फिल्म एक 'मिस्ट्री थ्रिलर' फिल्म है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App