Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तमिल स्टार विवेक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, चेन्नई के अस्पताल में थे भर्ती

पद्मश्री अवार्ड (Padma Shree Award) से सम्मानित तमिल इंडस्ट्री (Tamil Industry) के फेमस कॉमेडियन अभिनेता विवेक (Vivek) का निधन हो गया है।

Tamil actor and comedian vivek dies at 59 in chennai hospital due to heart attack
X

तमिल स्टार विवेक का निधन 

पद्मश्री अवार्ड (Padma Shree Award) से सम्मानित तमिल इंडस्ट्री (Tamil Industry) के फेमस कॉमेडियन अभिनेता विवेक (Vivek) का निधन हो गया है। विवेक को शुक्रवार को मेजर हार्ट अटैक की वजह से चेन्नई के SIMS हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया था कि सर्जरी के बाद उन्हें ECMO सपोर्ट में रखा गया था। आज सुबह 4.35 बजे एक्टर ने आखिरी सांस ली। 59 की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विवेक के निधन से फैंस दुखी हैं। सभी सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विवेक तमिल इंडस्ट्री के पापुलर अभिनेताओं में से एक थे। एक्टर के साथ- साथ वह एक शानदार कॉमेडियन भी थे। उन्हें माधवन की फिल्म रन से खूब कामयाबी मिली थी। वर्ष 2009 में सिनेमा जगत में उनके काम के विवेक को पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

बता दें इस गुरुवार को विवेक ने ही कोविड वैक्सीन लगवाई थी। विवेक ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मीडिया के जरिए लोगों को यह भी बताया था कि वैक्सीन पूरी तरह सेफ है आप हॉस्पिटल जाकर इसे ले सकते हैं। विवेक ने किसी प्राइवेट अस्पताल में जाने के बजाय सरकारी अस्पताल में जाकर कोरोना का वैक्सीन लिया।

विवेक ने कई कॉमेडी फिल्म देख खुशी, मिन्नाले, दम दम दम, शिवाजी जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, विजय, माधवन और विक्रम संग काम किया था।

और पढ़ें
Next Story