स्वरा भास्कर ही नहीं ये 7 बड़ी अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं मास्टरबेट सीन
इस महीने के पहले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म चार लड़कियों की बिंदास जिंदगी पर आधारित फिल्म वीरे दी वेडिंग अपनी कमाई के लिए तो चर्चा में है ही। इसके अलावा फिल्म की चर्चा इसमें दिखाए गए स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन के लिए भी है

इस महीने के पहले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म चार लड़कियों की बिंदास जिंदगी पर आधारित फिल्म वीरे दी वेडिंग अपनी कमाई के लिए तो चर्चा में है ही। इसके अलावा फिल्म की चर्चा इसमें दिखाए गए स्वरा भास्कर के मास्टरबेशन सीन के लिए भी है। चर्चा से ज्यादा इसे विवाद कहा जा रहा है।
स्वरा भास्कर इस फिल्म में मास्टरबेट करते नजर आ रही हैं, तो सोशल मीडिया पर इसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस ट्रोल की हद यहां तक पहुंच गई है कि अब ये भी कहा जाने लगा है कि ये पेड ट्रोल्स हैं।
जहां तक मास्टरबेशन और इससे जुड़े सीन्स की बात है, तो ऐसी कई हॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें स्क्रिप्ट के तहत फीमेल मास्टरबेशन के सीन दिखाए गए हैं। खासतौर पर फीमेल मास्टरबेशन को सहजता से दिखाने वाली कई हॉलीवुड फिल्मों में इसे सिर्फ एक सीन के लिए ही नहीं दिखाया गया, बल्कि इसके बारे में बताया भी गया है।
1. नॉट एनोदर टीन- साल 2001 में आई इस फिल्म की शुरुआत ही मास्टरबेशन सीन से होती है। इस सीन में जेनी की किरदार निभाने वाली अमेरिकी एक्ट्रेस शेलर ले वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं।
मजेदार बात ये है कि जेनी जिस वक्त वाइब्रेटर से मास्टरबेट कर रही होती है, उसी वक्त उसका पूरा परिवार उनके कमरे में उसे हैप्पी बर्थडे विश करने दाखिल हो जाता है। इसके बाद क्या होता है यह तो बताने की जरूरत है नहीं।
2. प्लीसेंटविले- 1998 में आई इस फिल्म में एक बेटी अपनी मम्मी को मास्टरबेशन के बारे में बताती है। इसमें एक हाउसवाइफ मां अपनी बेटी से सेक्स के बारे में बात कर रही है। उसके पापा शहर से बाहर गए हैं। मां को परेशान देखकर बेटी बताती है कि अकेले भी इंज्वॉय किया जा सकता है।
इसके बाद एक सीन दिखाया जाता है जिसमें मां बाथरूम में जाती है और शॉवर चलाकर बाथटब में लेट जाती है। फिल्म में मां का किरदार रीज व्हिदरस्पून ने निभाया था। सीन में उनका पहला मास्टरबेशन एक्सपीरियंस दिखाया गया है।
3. स्लेकर्स- साल 2002 में इस रोमांटिक कॉमेडी में फिल्माया गया मास्टरबेशन का सीन काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म में रेना केस का रोल निभाने वाली अमेरिकी एक्ट्रेस लॉरा प्रेपोन एक बिंदास लड़की बनी हैं।
इसमें उनका एक सीन आता है, जिसमें वह अपने हॉस्टल के कमरे में मास्टरबेट कर रही होती हैं। उसी वक्त एक लड़का गलती से उनके कमरे में आ जाता है। वो पूछता है तुम क्या कर रही हो...और बजाय झेंपने या घबराने के रेना जवाब देती है- मैं मास्टरबेट कर रही हूं। इसके बाद लड़का रूम से चला जाता है।
4. द निऑन डेमन- ये साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म साल 2016 में ही आई थी। एक मार्टिशियन का काम मुर्दों की देखभाल करने से जुड़ा होता है, मगर इस हॉरर मूवी में आपको कुछ और ही देखने को मिलता है।
फिल्म में रुबी का किरदार करने वाली जेना मेलोन एक मॉर्टिशियन हैं। उन्हें एक लाश पर बैठकर मास्टरबेट करते दिखाया गया है। ये सीन बेशक अपने आप में हैरान करने वाला और असामान्य है, लेकिन एक हॉरर फिल्म के नाते इस सीन को भूल पाना दर्शकों के लिए नामुमकिन सा है।
5. सेक्रेटरी- इस फिल्म में मैगी ग्लेनहाल ने शानदार रोल निभाया है। साल 2002 में आई इस फिल्म मैगी ली होलोवे के रोल में हैं। वह एक सेक्रेटरी हैं। उनका बॉस उन्हें एक शीट दिखाकर उनकी टाइपिंग मिस्टेक्स दिखाता है और डांटता है।
इसके बाद के सीन में उन्हें बाथरूम में जाते हुए दिखाया है। यहां वह अपनी ब्रेस्ट को टच करते और मास्टरबेट करते नजर आती हैं। फिल्म की कहानी ली नाम की इसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मूल रूप से लोगों से बात करने में काफी हिचक महसूस करती है और सेंसेटिव है।
6. द टू डू लिस्ट- साल 2013 में आई ये अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी एक हाईस्कूल ग्रेजुएट लड़की के बारे में है। ये लड़की कॉलेज शुरू होने से पहले हर तरह तरह का सेक्सुअल एक्सपीरियंस लेना चाहती है।
ब्रैंडी क्लार्क नाम की इस लड़की के किरदार में हैं ऑब्रे प्लाजा। ब्रैंडी खुद को ही ये चैलेंज देती है कि वो मास्टरबेट के जरिये ऑर्गेज्म का सुख लेकर दिखा देंगी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह वो इस चैलेंज को जीत भी लेती है।
7 अमेरिकन पाई - सन् 1999 में आई अमेरिकी पाई की शुरुआत ही होती है मास्टरबेशन सीन से। फिल्म में जिम का रोल निभाने वाले जेसोन बिग्स इस सीन में मास्टरबेट कर रहे हैं, लेकिन तभी उनकी मम्मी कमरे में आ जाती हैं।
उस वक्त जिम के पापा सिच्युएशन को समझ जाते हैं और मामला संभाल लेते हैं। लेकिन बात से जिम काफी परेशान हो जाता है। इस वजह से उसके पिता उसे बुलाकार मास्टरबेशन के बारे में बात करते हैं और समझाते हैं कि ये कितनी नैचुरल चीज है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App