Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुष्मिता सेन की आपबीती: मैंने अपने पीछे से उस 15 साल के लड़के का हाथ पकड़ लिया, और फिर...

एक कार्यक्रम के दौरान सुष्मिता सेन ने कुछ ऐसा वाकया बयां किया जिसे बताते वक्‍त वे खुद भी इमोशनल हो गई। यहां सुष्मिता ने खुद के साथ हुई छेड़खानी की घटना का जिक्र किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

सुष्मिता सेन की आपबीती: मैंने अपने पीछे से उस 15 साल के लड़के का हाथ पकड़ लिया, और फिर...
X

सुष्मिता सेन ने 24 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस मौके पर उन्‍होंने सोशल मीडिया पर फैंस को शुक्रिया कहा है। इससे पहले सुष्मिता एक इवेंट में हिस्‍सा लेने पहुंची थी।

इस दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसा वाकया बयां किया जिसे बताते वक्‍त वे खुद भी इमोशनल हो गई। यहां सुष्मिता ने खुद के साथ हुई छेड़खानी की घटना का जिक्र किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्‍होंने 6 महीने पहले खुद के साथ हुई छेडखानी के बारे में खुलासा किया।

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा, 'एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान 15 साल के एक लड़के ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उसे लगा आसपास भीड़ है तो मुझे इस बात का पता नहीं चलेगा, पर वो गलत था। मैंने अपने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया। मैं यह देखकर हैरान थी कि वो सिर्फ 15 साल का है।'

सुष्मिता ने आगे बताया, 'इसके बाद मैंने उसकी गर्दन पकड़ ली और थोड़ दूर ले जाकर मैंने उससे कहा- अगर मैं चिल्‍लाकर सबको बता दूं तो तुम्‍हारी लाईफ तो खत्‍म हो जाएगी। पहले तो वो लड़का इस बात को मानने से इंकार करता रहा कि उसने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है।'

सुष्मिता ने कहा कि जब मैंने उससे जोर देकर कहा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। अभिनेत्री ने बताया कि उस लड़के ने मुझसे माफी बोलते हुए कहा कि आगे कभी ऐसा नहीं करूंगा।

तब मैंने उस लड़के के खिलाफ कोई एक्‍शन नहीं लिया क्‍योंकि मैं जानती थी वो एक 15 साल का लड़का है, जिसे यह नहीं सिखाया गया कि ऐसी हरकत करना कोई अपराध है, मनोरंजन नहीं।' बता दें कि सुष्मिता सेन मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को सेल्फ डिफेंस पर टिप्स सीखा रही थीं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story