Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Sushant Singh Rajput Suicide: मौत से पहले ही विकिपीडिया ने दे दी सुशांत के सुसाइड की खबर, जांच में हुआ ये खुलासा

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने दावा किया है कि मौत से पहले ही विकिपीडिया ने सुशांत के सुसाइड की खबर दे दी थी। अब मुंबई पुलिस की जांच में नई बात सामने आई है।

Sushant Singh Rajput Suicide: मौत से पहले ही विकिपीडिया ने दे दी सुशांत के सुसाइड की खबर, जांच में हुआ ये खुलासा
X
Sushant Singh Rajput Suicide: मौत से पहले ही विकिपीडिया ने दे दी सुशांत के सुसाइड की खबर, जांच में हुआ ये खुलासा

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने दावा किया है कि मौत से पहले ही विकिपीडिया ने सुशांत के सुसाइड की खबर दे दी थी। इस कारण से सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। अब मुंबई पुलिस की जांच में नई बात सामने आई है।

विकिपीडिया पर पहले ही हो गया था अपडेट

सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर 14 जून 2020 की दोपहर एक बजे मिली थी। लेकिन उससे पहले ही सुशांत के सुसाइड की न्यूज विकिपीडिया पर अपडेट हो गई थी। बता दें कि विकिपीडिया की हिस्ट्री से पता लगता है कि 14 जून 2020 की सुबह 8.59 बजे ही यह अपडेट हो गया था कि सुशांत ने सुसाइड कर ली है। इससे सुशांत के फैंस में काफी हलचल मच गई।




जानकारी के लिए बता दें कि देश में मौजूद उनके लाखो फैंस को लगता है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस खबर के बाद लोगों का शक यकीन में बदलने लगा। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी हत्या की छानबीन के लिए सीबीआई जांच की मांग को और तेज कर दिया। यह बात मुंबई पुलिस के कानों तक पहुंची। उन्होंने इस एंगल से भी केस की छानबीन शुरू की।

साइबर सेल से मिली जानकारी

साइबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार, विकिपीडिया यूटीसी टाइमलाइन को फॉलो करता है। यह टाइमलाइन इंटरनेशनल टाइमलाइन से लगभग 5 घंटे पीछे चलती है। इस फैक्ट को चेक करने के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि विकिपीडिया से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है।

आत्महत्या से पहले सुशांत ने ये किया था सर्च

बता दें कि सुसाइड से पहले सुशांत सिंह राजपूत अपना फोन चला रहे थे। उन्होंने लगभग सवा दस बजे गूगल में अपना नाम सर्च किया था और खुद से जुड़े न्यूज आर्टिकल्स पढ़ रहे थे।

और पढ़ें
Next Story