Bigg Boss 10: सनी की हुई घर में एंट्री, घरवालों को दिया ये टास्क
एंट्री के साथ ही सनी घरवालों को नया टास्क भी देंगी।

X
नई दिल्ली. बिग बॉस 10 के घर से इस हफ्ते दो लोग बेघर होने वाले हैं। इन दो लोगों में शामिल है करण मेहरा और लोकेश का नाम। वहीं घर वाले इस डबल नॉमिनेशन से हैरान भी हैं। लेकिन दूसरी तरफ अब बिग बॉस 10 के घर आलिया के बाद सनी लियोन की एंट्री होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एंट्री के साथ ही सनी घरवालों को नया टास्क भी देंगी।
आपको बता दें कि सनी जो खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल तो वीकेंड पर सनी ने टीवी स्क्रीन से घर वालों को टास्क दिया है। बता दें कि इस टास्क के अंतर्गत उन्हें बोला गया है कि ऐसा वीडियो बनाओ, जो चंद मिनिटों में वायरल हो जाए। अब देखना यह है कि घर वाले इस चुनौती से कैसे पार पाते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले आलिया भट्ट भी बिग बॉस के एक एपिसोड में अपनी आने वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' का प्रमोशन करने के लिए आईं थी। उन्होंने शो पर सलमान खान के साथ काफी मस्ती की। शो के दौरान आलिया ने बताया कि कॉमन कंटेस्टेंट उनके फेवरेट हैं। सलमान ने यहां आलिया से शाहरुख के बारे में पूछा। आलिया जवाब देने वाली ही थी कि सलमान न कहा कि शाहरुख उनके सामने ही हैं और उन्होंने शाहरुख खान के स्टाईल में पोज देना शुरू कर दिया। उन्होंने आलिया के साथ एक गेम भी खेला था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story