आधी रात को चेहरा छुपा कर बेटे के साथ ट्रेन से भागे डॉ मशहूर गुलाटी
सुनील ग्रोवर ने अपना मुंह कवर कर रखा है ताकि उन्हें कोई पहचान न सके।

मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे किरदार निभा चुके सुनील ग्रोवर जितने भी बड़े कॉमेडियन बन जाएं लेकिन उनका अंदाज हमेशा साधारण इनसान जैसा रहता है।
तभी तो उनकी कॉमेडी में आम आदमी और उसकी जिंदगी से जुड़े जबरदस्त पंच होते हैं।
वह कभी भी अपनी मन की बात कहने से नहीं रुकते और इसी वजह से कई बार उनकी कपिल शर्मा से झगड़ा भी हो गया है।
Overnight train journeys are so much fun. Mohan loves it. Me too🙈. pic.twitter.com/E4LIO7Lry9
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) November 27, 2017
लेकिन इस बार वह अपने झगड़े नहीं फोटो की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपना मुंह कवर कर रखा है ताकि उन्हें कोई पहचान न सके।
उन्होंने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ रेलवे स्टेशन से तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन लिखा है- ट्रेन जर्नी बहुत मजेदार होती है।
मोहन को यह बहुत पसंद है। सुनील अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App