Sunil Back: मशहूर गुलाटी बन गए बिल्ला शराबी, देखिए ये फनी वीडियो
आखिरकार आपके चहेते सुनील ग्रोवर लौट आए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Sep 2017 6:03 PM GMT Last Updated On: 25 Sep 2017 6:03 PM GMT
टीवी पर अपनी जबरदस्त कॉमेडी से पहचान बनाने वाले कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर वापस आ गए हैं। जिस दिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था वो दिन आ गया है।
बहुत दिनों से टीवी के मशहूर गुलाटी की सबकों याद आ रही थी इसलिए आखिरकार आपके चहेते सुनील छोटे पर्दे पर लौट आए हैं। इस बार सुनील ग्रोवर बिल्ला शराबी बनकर वापस आए हैं लेकिन इससे पहले आप कुछ सोचें उससे पहले ही आपको बता दें कि यह सुनील का नया धंधा है।
सुनील किसी शो से वपसी नहीं कर रहे हैं बल्कि वो तो एक म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी कर रहे हैं। जी हां, बिल्ला शराबी सुनील के नए म्यूजिक वीडियो का नाम है जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है।
सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर अपने नए म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया है।
Promo of a Music Video by Billa Sharabi releasing on Tuesday, 26th Sep. Voice is mine Music is by @ItsAmitTrivedi 🙈 pic.twitter.com/T4rW259FBN
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 24, 2017
इस टीजर को शेयर करते हुए सुनील ने बताया है कि उनके इस वीडियो का प्रोमो 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने बताया कि इस वीडियो में उन्होंने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक अमित त्रिवेदी का है।
सुनील कपिल के विवाद के बाद से कॉमेडी शोज से दूर हैं। वह कई रियलिटी शोज में दर्शकों को हंसा चुके हैं। इसके साथ ही वो कई इवेंट्स में भी नजर आए हैं।
अभी हाल ही में खबर आई कि सुनील अक्षय कुमार के के द्वारा जज किए जाने वाले शो द ग्रेट लाफ्टर इंडियन चैलेंज में होस्ट बने नजर आएंगे लेकिन बात नहीं बन पाई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story