आखिर क्यों संजय दत्त के कारण सुनीत दत्त को होना पड़ा शर्मिंदा?
आज सुनील दत्त की पुण्यतिथि है। उनका जन्म 6 जून 1929 को पंजाब राज्य के झेलम जिले में हुआ। सुनील दत्त के जीवन में एक ऐसा पल आया जब उन्हें संजय दत्त के कारण शर्मिंदा होना पड़ा।

आज सुनील दत्त की पुण्यतिथि है। उनका जन्म 6 जून 1929 को पंजाब राज्य के झेलम जिले में हुआ। लेकिन आज यह हिस्सा पाकिस्तान में बसा है।
बॉलीवुड में सुनील दत्त ने अपनी करियर की शुरुआत एक रेडियो चैनल में अनाउंसर से की। उस समय Radio Ceylon दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा रेडियो चैनल था।
इसे भी पढ़ेः मनकीरत ने नया पंजाबी सॉन्ग DARU BAND रिलीज, सुनकर नाचने से नहीं रुकेंगे आपके कदम
इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ने ही उन्हें सफलता के आसमान पर चढ़ा दिया। उनकी पहली फिल्म 'मदर इंडिया' को दर्शकों ने खूब सराहा और उसे काफी पसंद किया। इसके बाद उनको सफलता मिलती गई।
उन्होंने 1958 में अभिनेत्री नरगिस से शादी की। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। लेकिन उनके बेटे संजय दत्त को नशे की खराब आदत लग गई। जिसके कारण उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा।
इसके बाद उनके पिता सुनील दत्त ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें अमेरिका के रिहैबिलिटेशन सेंटर में लेकर गए। उनका अमेरिका में इलाज चला।
संजय दत्त के ड्रग्स लेने का कारण
अभिनेता संजय दत्त ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'रॉकी' से की। लेकिन इसी बीच उनकी मां नरगिस दत्त की मौत गो गई और वह गम में डूब गए। जिसके कारण उनको ड्रग्स की लत पड़ गई।
इसे भी पढ़ेः सोनम-नेहा के बाद अब दीपिका बनेंगी दुल्हन, दीपिका रणवीर सिंह की शादी का पूरा शेड्यूल
लेकिन जल्द ही उनके पिता ने उन्हें इस बीमारी से मुक्ति दिलाने की ठानी और अमेरिका की ओर रवाना हो गए। संजय दत्त के ठीक होने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरु किया। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की जो काफी सपरहिट रही।
सुनील दत्त ने अपनी आखिरी फिल्म अपने बेटे के साथ की। उस फिल्म का नाम 'Munna Bhai MBBS' था। लेकिन इस फिल्म में सुनील दत्त के अभिनय करने के साथ ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत 25 मई 2005 में हुई और इसी के साथ बॉलीवुड की दुनिया से एक और सितारे ने हमें अलविदा कह दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App