अनुष्का शर्मा के बाद सोनम कपूर करेंगी अगले साल शादी, जानिए कौन होगा दूल्हा
अनुष्का शर्मा की शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी शादी करने वाली हैं। सोनम अगले साल अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर सकती हैं।

अनुष्का शर्मा की शादी के बाद बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री की शादी की खबरें आ रहीं हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान लाडली बेटी सोनम कपूर हैं।
खबरों में सुनने में आ रहा हैं कि सोनम अगले साल अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर सकती हैं।
इनसे होगी सोनम की शादी-
रिपोर्ट के मुताबिक सोनम पिछले तीन सालों से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं और उन्होंने यूएस से पढ़ाई भी की हैं।
दोनों को कई बार एक साथ घूमते हुए देखा गया हैं। वहीं आनंद आहूजा को कई बार कपूर फैमिली के साथ देखा गया। जिससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों एक दूसरे के कितने करीब हैं।
यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड की इन फिल्मों में एक्ट्रेसों ने जमकर दिये थे बोल्ड सीन
होगी रॉयल वेडिंग-
बॉलीवुड के गलियारों से ये खबरें सुनने को मिल रही हैं कि अनुष्का शर्मा की तरह सोनम की भी रॉयल वेडिंग होगी। जिसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
कहा तो यह भी जा रहा हैं शादी के लिए दोनों ने जोधपुर में एक लोकेशन भी बुक कर ली हैं। यहीं पर दोनों की शादी की रस्में होगीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App