Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

सोनम कपूर की शादी में अनिल कपूर लगाएंगे ठुमके, देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस

सोनम कपूर की शादी हो रही है और अनिल कपूर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। दरअसल सोनम के संगीत में अनिल कपूर स्पेशल परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

सोनम कपूर की शादी में अनिल कपूर लगाएंगे ठुमके, देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस
X

बॉलीवुड में इन दिनों सोनम कपूर की शादी की काफी चर्चाएं हो रही है। बेटी सोनम की शादी में पिता अनिल कपूर भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। दरअसल सोनम के संगीत में अनिल कपूर स्पेशल परफॉर्मेंस देने वाले हैं। सोनम की शादी में अनिल कपूर 'गल्लां गोरियां' और 'माई नेम इज लखन' पर डांस करने वाले हैं।

इन गानों पर अनिल कपूर का साथ सतीश कौशिक और अनुपम खेर उनका साथ देंगे। इस परफॉर्मेंस के लिए आनंद और अनिल कपूर काफी उत्साहित है।

जब सोनम की शादी में अनिल कपूर डांस करेंगे तो सोनम की शादी में अलग ही रौनक आ जाएगी।

हाल ही सोनम की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोनम की शादी 8 मई को सिख रीति रिवाज से होगी।

शादी वाली शाम को ही मुंबई के द लीला पैलेस में होगा। सोनम की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करेंगे।

1 जून को सोनम की वीरे दी वेडिंग भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story