सोनम कपूर की महंदी की रस्म हुई पूरी, डांस का वीडियो हुआ वायरल
रविवार शाम अनिल कपूर के घर में सोनम कपूर की महेंदी सेरेमनी रखी गई। जहां पर सोनम कपूर के पूरे परिवार को एक साथ देखा गया जिसके बाद से ही सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 May 2018 10:38 AM GMT
एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई 2018 को आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। ऐसे में शादी से पहले की कुछ रस्में भी निभाई जाती है और उसी में से एक है महंदी की रस्म।इस रस्म को सोनम के घर में बहुत धूम-धाम से सेलिब्रेट किया गया।
रविवार शाम अनिल कपूर के घर में सोनम कपूर की महेंदी सेरेमनी रखी गई। जहां पर सोनम कपूर को पूरे परिवार के साथ देखा गया, जिसके बाद से ही सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
सोनम एक वीडियो में हाथों में महेंदी लगाकर अपने होने वाले पति आनंद आहूजा को गले लगती हुए डांस कर रही हैं और इस वीडियो में सोनम और आनंद फिल्म 'रेस 2' के गाने लत लग गई पर थिरक रहे हैं।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
इस वीडियो में सोनम गाना सुनकर आनंद को गले लगाती हैं जिसके बाद आनंद भी मुस्कुराते हैं और आगे निकल जाते हैं। जबकि सोनम अपने दोस्तों के साथ डांस करने में मग्न रहती हैं।
सोनम कपूर की महेंदी सेरेमनी की एक वीडियो में सोनम की बहन रिया कपूर को भी हाथों में महेंदी लगाए झूमते हुए देखा गया है। वीडियो में रिया "कुड़ी नाल इश्क मिटा" गाने पर झूमती हुई दिख रही हैं।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story