Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया लेकिन अब करना चाहती हूं: सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि वह अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नही कर सकती और उनका लक्ष्य अपने लिए सर्वश्रेष्ठ'''' करने का होता है।

मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया लेकिन अब करना चाहती हूं: सोनाक्षी सिन्हा
X

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के सीक्वल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं।

इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि वह अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नही कर सकती और उनका लक्ष्य अपने लिए सर्वश्रेष्ठ' करने का होता है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि शरीर को फिट रखने के बजाय तंदुरूस्त रहना जरूरी है।

इसे भी पढ़ेः सोनाक्षी सिन्हा ने अपलोड किया वीडियो, लोग बोले- बाबा रामेदव भी नहीं कर पाएंगे ऐसा योग

सोनाक्षी का कहना है कि मेरा लक्ष्य हमेशा हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की दिशा में आगे बढ़ना है। मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया लेकिन अब मैं केवल बेहतर और बेहतर करना चाहती हूं।

साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह खुद को ही चुनौती देना और बेहतर करना चाहती हैं। इसमें उनका खानपान से लेकर रोजमर्रा का व्यायाम तक शामिल है। आखिरकार कड़ी मेहनत और समर्पण ही काम आता है। इसका कोई शॉर्टकट नही है।

आपको बता दें कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ डायना पेंटी और जिम्मी शेरगिल साथ काम करते हुए नजर आएंगे। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को 24 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story