इत्तेफाक नहीं है जब सिद्धार्थ के लिए पागल हो गई थीं सोनाक्षी
सिद्धार्थ मलहोत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की ये लव कैमिस्ट्री काफी मजेदार है।

बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और चॉकलेटी हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'इत्तेफाक से' का गाना गाना 'रात बाकी है' रिलीज हो गया है। इस गाने में कई पहलुओं को दर्शाया गया है।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 11: बिहारी रैप पर आकाश ददलानी ने ज्योति कुमारी के साथ लगाए ठुमके
फिल्म 'इत्तेफाक से' में अक्षय खन्ना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। 'रात बाकी है' गाना अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म 'नमक हलाल' का रीमेक है।
इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा सिद्धार्थ के प्यार में डूबी हुई नजर आ रही है। यह गाना एक मिस्ट्री थीम पर बेस्ड है। इस फिल्म में दोनों का एक अलग अवतार नजर आ रहा है, वहीं अक्षय खन्ना भी एक नए लुक में दिख रहे हैं।
फिल्म 'इत्तेफाक से' का निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया है। 'रात बाकी है' को जुबिन नौट्याल और निखिता गांधी ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक दिया है तनिष्क बगची। इस फिल्म को रेनू रवि चोपड़ा, गौरी खान और कारण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App