नेपोटिस्म पर बढ़ते घमासान के बीच सोनाक्षी सिन्हा और आयुष शर्मा ने ट्विटर को कहा अलविदा
बॉलीवुड में नेपोटिस्म को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। बहुत से सेलिब्रिटीज ने सुशांत की मौत के बाद सामने आकर बॉलीवुड का नेपोटिस्म के प्रति प्यार को बताया है। नेपोटिस्म का मुद्दा उठने के बाद दोनों ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम लोग और उनके चाहने वाले अब तक समझ नहीं पा रहे है। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि इतना कामयाब और टैलंटेड एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह चुका है। सब ये जानना चाहते है। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सुशांत ने इतना बड़ा कदम उठा कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
वही दूसरी तरफ सुशांत के जाने के बाद बॉलीवुड में नेपोटिस्म को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। बहुत से सेलिब्रिटीज ने सुशांत की मौत के बाद सामने आकर बॉलीवुड का नेपोटिस्म के प्रति प्यार को बताया है कि कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में बाहरी टैलेंट को दबाया जाता है और फिल्म स्टार के बच्चों को काम दिया जाता है। सुशांत के फैंस ने इस मुद्दे पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे है।
ऐसे में ही इतना घमासान होने के बाद की स्टार किड्स को सोशल मीडिया से गायब होना पड़ रहा है। ऐसे में ही एक नाम आता है सोनाक्षी सिन्हा और आयुष शर्मा का। जी हां सोनाक्षी और आयुष भी स्टार किड्स के खेमे में शामिल है। जहां सोनाक्षी एक्टर शत्रुघन सिन्हा की सुपुत्री है। वही दूसरी तरफ आयुष सलमान खान के जीजा है। नेपोटिस्म का मुद्दा उठने के बाद दोनों ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर यह न्यूज़ शेयर करी है।
सोनाक्षी ने लिखा "आग लगे चाहे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में"।
View this post on InstagramAag lage basti mein... mein apni masti mein! Bye Twitter 👋🏼
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
आयुष शर्मा ने भी अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "280 शब्द मनुष्य जाति का उल्लेख करने के लिए बहुत कम हैं लेकिन 280 शब्द फेक न्यूज, नफरत, नकारात्मकता फैलाने के लिए बहुत होते हैं। मैंने भेड़ चाल में चलकर खराब सोच को फैलाने वालों को देखने के लिए ट्विटर ज्वाइन नहीं किया था। खुदा हाफिज।"
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट सेक्शन क भी बंद कर दिया है इससे पहले सोनम कपूर ने भी यही किया था। उन्होंने भी ट्रोल होने के बाद इंस्टाग्राम से अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था।