Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लड़कियों के छेड़ने के आरोप में सुनील ग्रोवर की हुई पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

सुनील ग्रोवर फिर से छोटे परदे पर अपने कॉमेडी का छौंक लगाने जा रहे हैं। डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे लोकप्रिय किरदार निभाने वाले सुनील ''कानपुर वाले खुरानाज'' से वापसी कर रहे हैं।

लड़कियों के छेड़ने के आरोप में सुनील ग्रोवर की हुई पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
X

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर फिर से छोटे परदे पर अपने कॉमेडी का छौंक लगाने जा रहे हैं। डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे लोकप्रिय किरदार निभाने वाले सुनील 'कानपुर वाले खुरानाज' से वापसी कर रहे हैं।

इस कॉमेडी शो में सुनील के साथ अली असगर और उपासना सिंह तो होंगे बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू इस शो से डेब्यू कर रहे है। सुनील इस शो में जीजाजी के किरदार में हैं। सुनील ने शो का वीडियो पोस्ट किया है उसमें कुणाल उनकी टांग खींचते नजर आ रहे हैं।

कुणाल इसमें जीजाजी को खबर पढ़कर सुनाते हैं कि एक अधेड़ उम्र के शख्स को लड़कियों संग छेड़छाड़ करने पर मार पड़ी और यह शख्स जीजाजी ही होते हैं। सुनील का इस वीडियो में अंदाज वाकई कमाल है, और दर्शकों को वह एक बार फिर ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर देंगे।

इस शो में दादी का किरदार निभाने वाले अली भी गजब ढाने वाले हैं। वैसे भी सुनील तरह-तरह के किरदार निभाने के लिए पहचाने जाते हैं, और उनके किरदार एकदम से दिल के करीब आ जाते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story