स्मिता पाटिल के लिए इस दिग्गज अभिनेता ने सीने पर खाई थी गोली
स्मिता पाटली को हासिल करने के लिए इस अभिनेता ने उसपर गोलियां बरसा दी थी।

हिंदी सिनेमा की सर्वश्रष्ठ अभिनेत्रियों में शामिल 'स्मिता पाटिल' का आज 62वां जन्मदिन है। 17 अक्टूबर 1955 को पुणे शहर में जन्मीं स्मिता पाटिल ने अपने छोटे से फ़िल्मी सफर में वो मुकाम हासिल किया जो आज तक उस ज़माने की अभिनेत्रियां नहीं कर पाई हैं।
स्मिता पाटिल शिवराज पाटिल की बेटी थीं और उनकी मां विद्याताई पाटिल एक समाज सेविका थीं। स्मिता ने अपनी स्कूलिंग मराठी में की और जब वह 16 साल की थीं तब उन्होंने अपनी पहली जॉब दूरदर्शन में न्यूज रीडर के रूप में की।
उसी दौरान स्मिता की मुलाक़ात फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल से हुई। बेनेगल ने स्मिता को पहली नजर में ही पहचान लिए और अपनी फ़िल्म 'चरण दास चोर' में स्मिता को एक छोटा सा रोल दिया। उसके बाद स्मिता ने पूरी तरह सिनेमा में जाने का मन बना लिया।
स्मिता को अमिताभ बच्चन के साथ 'नमक हलाल' में काम करने का मौका मिला और फिल्म की कामयाबी के बाद स्मिता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1985 में स्मिता पाटिल की फ़िल्म 'मिर्च मसाला' प्रदर्शित हुई। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के परिदृश्य को ही बदल के रख दिया था।
आगे की स्लइड में जानिए जब नसीरुद्दीन शाह ने इस अभिनेता को एक नहीं चार चार गोली मारी...
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App