Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

किशोर कुमार के फैन्स की गुहार, सुनो सरकार, किशोर दा के घर को बनाएं धरोहर

बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान के बिकने की खबर आने के बाद से ही उनके फैन्स में काफी निराश हैं। फैन्स चाहते थे कि जिस घर में किशोर कुमार का बचपन बीता है वहां उनकी याद में स्मारक बनवा दिया जाए।

किशोर कुमार के फैन्स की गुहार, सुनो सरकार, किशोर दा के घर को बनाएं धरोहर
X

बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान के बिकने की खबर आने के बाद से ही उनके फैन्स में काफी निराश हैं। जिस शख्स ने उन्हें वक्त-बेवक्त गुनगुनाने के लिए इतने सदाबहार गाने दिए हैं, उनके घर के बिकने की बात पर आखिर फैन्स का दिल तो टूटना ही था।

ये फैन्स इसे बचाने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं। रविवार को खबर आई थी कि मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित किशोर कुमार के घर, गौरीकुंज को एक बिजनसमैन अभय जैन ने खरीद लिया है।

खबर यह भी आई थी कि इस घर का सौदा 14 करोड़ रुपए में किया गया है और अब वहां एक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। वहीं फैन्स चाहते थे कि जिस घर में किशोर कुमार का बचपन बीता है वहां उनकी याद में स्मारक बनवा दिया जाए।

घर को हेरीटेज बना दे प्रदेश सरकार

अब जब मकान के बिक जाने की बात सामने आई तो उनके फैन्स इकट्ठे हुए और सीधा मध्य प्रदेश सरकार का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि उनके घर को एक हेरिटेज म्यूजियम बना दिया जाए।

उनके एक प्रशंसक सुनील बमनिया ने कहा सरकार को वह प्रॉपर्टी अपने कब्जे में लेकर वहां हेरिटेज साइट बना देना चाहिए। यहां तक कि किशोर कुमार के फैन्स खुद पैसे इकट्ठे करके ऐसा करने के लिए तैयार हैं अगर सरकार उन्हें वह मकान सौंप दे।

सुनील ने उज्जैन स्थित अपने घर में किशोर कुमार का एक मंदिर भी बनवा रखा है। बता दें कि यह पुश्तैनी बंगला 72,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story